Advertisement

कारिपानी में आपकी योजना आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर आमजनों को सरकार की कल्याणकारी आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार पूर्व निर्धरित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 18 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो नप क्षेत्र के कारीपानी मे कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन बेरमो के अंचलाधिकारी सह नप कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार, वार्ड पार्षद सरयू चौहान ने संयुक्त रूप से किया। यहां श्रम विभाग, पीडीएस, आंगनबाड़ी, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, सावित्रीबाई फुले योजना सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी कुमार निशांत ने कहा कि सरकार आपकी हर समस्या से रूबरू होने आपके द्वार पहुंची है। सरकार की मंशा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वार्ड तक पहुंचाना है।

इस कार्यक्रम में आपकी समस्याओं का समाधान करने का ऑन द स्पाट प्रयास किया जा रहा है। मौके पर नगर परिषद कर्मी राजीव कुमार, सिटी मिशन मैनेजर सुजीत द्विवेदी, शंकर कुमार, तपन कुमार अड्डी, देवोजित कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *