Advertisement

लचर बिजली व्यवस्था को लेकर युवा व्यवसायी संघ ने सीएम को भेजा पत्र

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में जागृत फुसरो बाजार में विधुत विभाग द्वारा पिछले पांच दिनों से लगातार बिजली कटौती किये जाने को लेकर युवा व्यवसायी संघ अध्यक्ष आर उनेश ने 5 अक्टूबर को सहायक विद्युत अभियंता बेरमो को पत्र लिखा।

पत्र की पत्रलिपि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित गिरिडीह सांसद, पूर्व सांसद, बेरमो विधायक, बोकारो उपायुक्त, बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी व् प्रसाशनिक अधिकारियों को भेजा है।

इस संबंध में उनेश ने कहा कि लचर विधुत व्यवस्था की वजह से फुसरो बाजार के दुकानदार एवं आम नागरिक और बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ पानी की भी दिक्कत हो गई है। जिसके कारण रहिवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार दुकानदारी नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पहले से ही दुकानदार परेशान हैं। आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा व दीपावली त्यौहार है। दुकानदार कर्जा लेकर अपने दुकान में पूंजी लगाए हैं। बिजली नहीं रहने के कारण दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि 48 घंटे के अंदर बिजली यदि नहीं सुधार हुई तो मजबूर होकर बैंक मोड़ फुसरो में चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए विद्युत अभियंता जिम्मेदार होंगे। इस आंदोलन में फुसरो बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के रहिवासी भी सड़क पर उतरेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *