Advertisement

 बिहार के कैमूर में योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार

योगी के निशाने पर लालू परिवार, बोले- ये तो चारा भी खा गए
एस.पी.सक्सेना/कैमूर(बिहार)(Bihar)। बिहार विधानसभा चुनाव में 20 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री हो गई है। योगी ने चुनावी सभा में हुंकार भरते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व् चारा घोटाले में झारखंड के रांची के सजा काट रहे लालूप्रसाद यादव को जमकर कोसा। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैमूर के रामगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित किया।
कैमूर जिले के हद में रामगढ़ सीट से योगी ने अपने प्रचार का आगाज किया। रैली की शुरुआत में सीएम योगी ने कहा कि वे भगवान राम की जन्मभूमि से आये हैं। त्रेता युग का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बिहार और यूपी का पुराना और गहरा रिश्ता है।उन्होंने कहा कि पिछले सात महीने से देश कोरोना से जंग लड़ रही है। योगी आदित्यनाथ ने सभा में राजद और लालू परिवार को निशाने पर लिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना संकट के बीच केंद्र और राज्य सरकार ने मुफ्त में राशन दिया। अगर राजद सरकार होती तो ऐसा ना हो पाता। हम लोग(भाजपा) विकास की बात की करते हैं। वो लोग(राजद) सिर्फ परिवार और जाति की बात करते हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम एक भारत-श्रेष्ठ भारत की बात करते हैं। विरोधी कहते हैं कि देश के संसाधन पर एक ही विशेष मजहब का अधिकार है। यूपी सीएम ने कैमूर के रामगढ़ की सभा में कहा कि केंद्र सरकार ने धर्म या नाम नहीं बल्कि हर किसी को गैस कनेक्शन, घर, शौचालय की सुविधाओं का फायदा दिया। बीजेपी सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ चल रही है। ये काम कांग्रेस और राजद की सरकार नहीं कर सकती थी।
पूर्व सीएम लालू यादव पर निशाना साधते हुए यूपी सीएम ने कहा कि राजद की सरकार ने गरीबों का राशन तो खाया साथ ही गाय और भैंस का चारा भी खा लिया। आदित्यनाथ ने इस दौरान बताया कि हमारी सरकार ने पाकिस्तान को घर में घुसकर भी मारा और भगवान राम का मंदिर भी बनवा दिया। जानकारी के अनुसार बिहार में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ करीब 18 चुनावी सभाएं करेंगे। यूपी सीएम की हर दिन तीन रैलियां होनी हैं। पीएम मोदी समेत अन्य बड़े नेताओं के बाद योगी आदित्यनाथ की रैलियों की सबसे अधिक मांग है।
प्रहरी संवाददाता/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *