एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सेवा भारती बोकारो महानगर द्वारा 21 जून को बोकारो शहर (Bokaro City) के झोपड़ी कॉलोनी, सोना टाँड़, दुन्दी बाद, बसंती मोड़, काश्मीर कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, सेक्टर-9 खटाल, रानी पोखर एवं मुधडीह में हर्षोल्लास एवं उत्साह पूर्वक अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ पन्नालाल ओसवाल ने सबों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ बधाई दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जो नित्य करें योग वो रहें हमेशा निरोग। योग स्वस्थ जीवन जीने की एक महत्वपूर्ण कला है। इससे मनुष्य तनाव मुक्त रहकर खुशहाल जीवन व्यतीत करता है।

उन्होंने बताया कि योग का प्रचलन आज से लगभग 5000 वर्ष पूर्व महर्षि पतंजलि द्वारा हुआ, तब से लेकर आज तक इसका क्रमिक विकास होता रहा। आज यह विश्व के हर कोने में पहुंच गया है। विश्व के लगभग सभी देशों के निवासी स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग को अपना रहे हैं।
इसे अपने दिनचर्या में शामिल करें। यह नहीं कि आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस है, तो इसमें बढ़- चढ़कर हिस्सा लेकर योग करें। इसका लाभ प्रत्येक दिन निश्चित समय पर करने से ही प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि संसार में कोई भी ऐसा रोग नहीं जिसका इलाज योग से नहीं है। इसलिए सब को प्रत्येक दिन एक निश्चित समय पर योगाभ्यास करने का संकल्प लेना चाहिए।
महाराणा प्रताप बाल संस्कार केन्द्र की संचालिका रीमा कुमारी ने योग मंत्र से योग आरंभ किया। उन्होंने उपस्थित सभी संस्कार केन्द्रों एवं सिलाई प्रशिक्षण केन्द्रों के बच्चों, निरीक्षिकाओं व समिति के सदस्यों से योग- व्यायाम कराया। इनमें प्रमुख रूप से सूर्य नमस्कार, आसनों में ताड़ासन, अर्ध कटिचक्रासन, वृक्षासन, पद्मासन, वहीं प्रणायामों में भ्रामरी, भस्त्रिका, अनुलोम- विलोम आदि कराया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा भारती बोकारो के सचिव रामवचन सिंह, मीना देवी, नमिता देवी, पूनम देवी, शुभावती देवी, शैल देवी, रेखा देवी, कृष्णा कुमार, अभिमन्यु कुमार, काजल कुमारी, रीमा कुमारी, सुमन देवी, गीता देवी, सुमन कुमारी एवं अन्य कार्यकर्त्ताओं का सराहनीय भूमिका रहा। समापन कल्याण मंत्र से किया गया।
![]()












Leave a Reply