Advertisement

अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर की गई पूजा

महिलाएं अक्षय नवमी के दिन आंवले पेड़ की पूजा अर्चना

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। छठ पर्व के बाद अक्षय नवमी को लेकर गत 23 नवंबर को तेनुघाट (Tenu ghat) और आसपास के क्षेत्र में महिलाएं पूजा अर्चना की। इस बारे में स्थानीय पुजारी चुन्नू पांडेय (Chunnu pandey) ने बताया कि आज के दिन का महत्व शास्त्र (Importance) के मुताबिक पूजा करने के लिए उत्तम माना गया है।
तेनुघाट और आसपास क्षेत्र की महिलाएं अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा अर्चना कर, रक्षा सूत्र लेकर उसकी परिक्रमा करते हुए पेड़ के नीचे भोजन ग्रहण की। शास्त्र के मुताबिक यह बताया गया है कि अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ में पूजा अर्चना कर सभी नियमों का पालन करती है, तो उन्हें हजारों यज्ञ के समान पुण्य प्राप्त होता है।
इस मौके पर स्थानीय मुखिया रेखा सिन्हा ने बताया कि आज के दिन का महत्व काफी पौराणिक काल से चला आ रहा है। आज के दिन आंवले के पेड़ के नीचे पूजा अर्चना करने के बाद भोजन करने से घर परिवार में सुख समृद्धि और शांति के साथ साथ परिवार के सभी लोगों को दीर्घायु होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस बारे में शालिनी सिन्हा, पूनम सिन्हा, ममता सिन्हा, सुजाता प्रसाद, अनीता विश्वनाथन, जया विश्वनाथन, ममता कटरियार सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि इस दिन आंवला वृक्ष के निचे बैठ कर पूजा करने से सभी को मन में शांति मिलती है और घर परिवार में सुख समृद्धि मिलती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *