धूमधाम से की गयी कलम के आराध्य चित्रगुप्त की पूजा

एन. के सिंह/फुसरो (बोकारो)। बेरमो कोयलांचल के सुभाषनगर और कारगली में 27 अक्टूबर को कलम के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा की धूमधाम रही। चित्रांश परिवार ने पूरी श्रद्धा-भक्ति से चित्रगुप्त भगवान और कलम-दवात की पूजा की।

जानकारी के अनुसार चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर कायस्थ परिवार के तमाम लोगों ने एक वर्ष के आय-व्यय का पूरा ब्योरा भगवान चित्रगुप्त के समक्ष रखा। घर के बच्चों ने भी अपनी आय-व्यय का व्योरा भगवान को समर्पित किया। शहर भर में कई जगहों पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गयी। प्रदेश के मंत्री, पूर्व सांसद, विधायक आदि ने भी पूजा पंडालों में जाकर चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना की।

*समाज के निर्माण में कायस्थों की खास भूमिका-विधायक*
जानकारी के अनुसार सुभाषनगर में चित्रगुप्त महापरिवार और कायस्थ समाज करगली बाजार की ओर से आयोजित चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर सहित कई गणमान्य पूजन और भाई भोज में शामिल हुए।

यहां पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय और बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने चित्रगुप्त महाराज की पूजा के अवसर पर कहा कि समाज के निर्माण में कायस्थ समाज खास भूमिका निभाता चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि कायस्थों को सभी क्षेत्रों में बढ़ने की जरूरत है।

पूजन में उपरोक्त के अलावा मजदूर नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, युवा व्यवसायी संघ अध्यक्ष आर उनेश, जिप सदस्य नीतू सिंह, आदि।

समाजसेवी एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ शकुंतला कुमार, बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम सिंह, श्रमिक नेता श्यामल सरकार, देवतानंद दुबे, अशोक अग्रवाल, कैलाश ठाकुर, शरण सिंह राणा, ओम शंकर सिंह, आबिद हुसैन, अशोक सिंह, पार्षद रश्मि सिंह आदि शामिल हुए।

 95 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *