विभिन्न दुर्गा मंडप में की गई माँ लक्खी की पूजा अर्चना

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा के विभिन्न दुर्गा मंडप में बीते 9 अक्टूबर को माँ लक्खी की पूजा अर्चना की गई।

जानकारी के अनुसार लख्खी पूजा के दौरान कल्याण नगर के दुर्गा मंडप, विवेक नगर दुर्गा मंडप, कैलाश नगर दुर्गा मंडप, प्रीपेड कॉलोनी दुर्गा मंडप, रामनगर दुर्गा मंडप, हिरजीहाटिंग दुर्गा मंडप तथा नुईया गांव स्थित रुंगटा कॉलोनी दुर्गा मंडप में मां लक्खी की पूजा अर्चना की गई।

पूजोत्सव के अवसर पर पुजारी गौतम पाठक ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी का अवतरण हुआ था। इस दिन खासतौर पर रात को चावल की खीर बनाकर चंद्रमा के नीचे रखा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन आसमान से अमृत वर्षा होती है।

इसलिए चंद्रमा के नीचे रखी खीर खाने से कई प्रकार की परेशानियाें व राेगाें से मुक्ति मिलती है। उन्होंने बताया कि इस दिन मां लक्ष्मी की भी पूजा का विशेष महत्व है। श्रद्धालु मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर उनको आमंत्रित करते हैं। ताकि उनके यहां साल भर धन, वैभव की कोई कमी न हाे।

बंगाली समुदाय इस पर्व काे लक्खी पूजा के रूप में मनाते है। पूजा के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। वही नानक नगर स्थित नव युवक संघ द्वारा मां लक्ष्मी की पूजा कर खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं छोटे-छोटे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।

 133 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *