Advertisement

सारंडा में विश्व वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता शुरू

प्रतियोगिता से लोगों में वन्यप्राणियों के प्रति प्यार बढे़गा-प्रजेश कांत जेना

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। सारंडा वन प्रमंडल के तत्वावधान में विश्व वन्य जीव फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले लोग आगामी 12 अक्टूबर तक स्वयं द्वारा खिंची गई सारंडा जंगल की किसी भी वन्य प्राणियों की तीन बेहतर तस्वीर सारंडा वन प्रमंडल के ईमेल sarandaforest@gmail.com पर भेज सकते हैं।

वन्य प्राणियों की तस्वीर किस स्थान पर एवं किस दिन तथा किस समय खिंची गई है, उसकी भी जानकारी देनी है। केवल वन्यजीवों की तस्वीरों पर विचार किया जाएगा। प्राप्त तस्वीरों का चयन तस्वीर की असलियत, गुणवत्ता एवं तस्वीर के विषय पर आधारित होगा। इस प्रतियोगिता में सभी वर्ग के छात्र-छात्रायें एवं आम जनता शामिल हो सकते हैं।

उक्त जानकारी सारंडा वन प्रमंडल के संलग्न पदाधिकारी सह आईएफएस प्रजेश कांत जेना ने 6 अक्टूबर को दी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतियोगिता से लोगों में वन्यप्राणियों के प्रति प्यार बढे़गा। वन्य जीवों का शिकार करने से लोग बचेंगे। उन्होंने कहा कि जंगल की खूबसूरती वन्यप्राणियों से बढ़ती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *