विवेकानंद स्मारक केन्द्र द्वारा विश्व बन्धुत्व दिवस समारोह का आयोजन

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। विवेकानंद स्मारक केन्द्र, बोकारो इस्पात नगर (Bokaro Steel City) द्वारा 11 सितंबर को थर्ड सी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सभाकक्ष में विश्व बन्धुत्व दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्धघाटन शिवकुमार सिंह द्वारा मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद, स्वामी रामकृष्ण परमहंस एवं माता शारदा के चित्र पर शिव कुमार सिंह, रामभरोसे गिरि, डॉ एस के सिंह, डॉ रामनारायण सिंह, डॉ सत्यदेव तिवारी, सुदर्शन कुमार, सेवा भारती सचिव राम वचन सिंह द्वारा पुष्पार्चन किया गया।

कार्यक्रम का आरम्भ सरस्वती विद्या मंदिर,3/सी बोकारो के बहनों द्वारा सरस्वती वन्दना, ब्रह्लनाद, गायत्री मंत्र, शांति पाठ प्रस्तुत कर किया गया। यहां डॉ एस के सिंह ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।

डॉ रामनारायण सिंह ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला। बीआईएसएस (BISS) 2/सी एवं सरस्वती विद्या मंदिर-3/सी के बच्चों ने स्वामी विवेकानंद जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। संस्था प्रमुख राम भरोसे गिरि ने शिकागो में स्वामी विवेकानंद द्वारा दिये गए उद्‌बोधन का वर्णन किया। साथ हीं कहा कि उसी समय से प्रति वर्ष 11 सितम्बर को विश्व बन्धुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मुख्य अतिथि शिवकुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज की परिस्थिति में हम सभी स्वामी जी के पद चिह्रों पर चलकर एवं उनके आदर्शों को अपना कर धर्म, संस्कृति एवं संस्कार को सुरक्षित एवं अक्षुण्ण रख सकते हैं। मंच का संचालन अशोक कुमार पांडेय एवं धन्यवाद ज्ञापन राम वचन सिंह द्वारा किया गया।

 213 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *