Advertisement

चिन्मय विद्यालय बोकारो में लर्निंग आउटकम्स और पेडागॉजी पर कार्यशाला आयोजित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर पांच स्थित चिन्मय विद्यालय सभागार में 12 मार्च को लर्निंग आउटकम्स एवं पेडागॉजी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आरएन मल्लिक, प्राचार्य सूरज शर्मा और उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय के संगीत विभाग द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया।

कार्यशाला की मुख्य रिसोर्स पर्सन सेंट कोलंबस कॉलेज हजारीबाग के शिक्षा विभाग की अध्यक्षा डॉ चार्लोट रेजिना जॉन रहीं। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों के सीखने के परिणाम बेहतर बनाने और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। साथ ही गतिविधि आधारित शिक्षण, तकनीक के उपयोग और कक्षा में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। अंत में उप प्राचार्य नरमेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *