स्वच्छता जागरूकता विषय पर के. बी. कॉलेज में कार्यशाला

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जरंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो में 6 अप्रैल को स्वच्छता जागरूकता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने की।

जानकारी के अनुसार विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल) की पूर्व संध्या के अवसर पर कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग हॉल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन मे स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। हमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें किस प्रकार की लाइफ स्टाइल के साथ जीवन यापन करना चाहिए। यह जानना सभी को जरूरी है।

कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने कहा कि रोगों को होने से पहले ही रोक लिया जाए तो कई परेशानियों से हम सभी निजात पा सकतें हैं। कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस इसलिए हम मनाते हैं कि भविष्य को रोगमुक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मानव जीवन का अनमोल रत्न है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग प्रमुख डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का उद्देश्य आमजनों के स्वास्थ्य स्तर को ऊंचा उठाना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति स्वस्थ रहे। उसे अच्छे इलाज की सुविधा मिले। इसके प्रति आम रहिवासी जागरूक हो, ताकि विश्व भर में फैले गंभीर बीमारियों की रोकथाम की जा सके।

उन्होंने आशा जताया कि एनएसएस के स्वयंसेवक जागरूक होकर समाज को भी जागरूक कर पाएंगे। आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि स्वास्थ्य ही धन है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने से ही रोगों से बचाव होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे बढ़ती जा रही बीमारियां, तनाव, स्वस्थ और सेहदमंद जीवन शैली को प्रभावित कर रहे हैं।

कार्यशाला में एनएसएस स्वयं सेवको यथा रिया रॉय, कोमल कुमारी ने भी अपने अपने विचार रखे और कहा कि नियमित व्यायाम तथा दिनचर्या, पौष्टिक एवं संतुलित आहार के माध्यम से हम अपने को स्वस्थ रख सकते हैं। कहा गया कि शरीर का स्वस्थ होना बड़ी उपलब्धि है। स्वस्थ शरीर हमारे मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखता है। भोजन मे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्सियम, विटामिन, मिनरल आदि पदार्थों का संतुलन भी आवश्यक है।

भाषण के माध्यम से स्वयं सेवकों मे रिया बनर्जी, कोमल कुमारी ने संदेश दिया। यहां पोस्टर के माध्यम से सोनी कुमारी, नेहा कुमारी, पीयूष कुमार मंडल, कोमल कुमारी, नीतू कुमारी ने सन्देश दिया, जबकि स्लोगन के माध्यम से रेखा कुमारी, मोहिनी कुमारी ने संदेश देने का काम किया।

इस अवसर पर आयोजको द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं तथा एनएसएस स्वयं सेवको से कार्यशाला के माध्यम से आग्रह किया गया कि फास्ट फूड, जंक फ़ूड सेवन करने से बचना चाहिए। हरी साग सब्जी, फलों का सेवन जरूरी है। छात्र जीवन मे स्वस्थ शरीर होना बहुत जरुरी है। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निमार्ण होता है।

कार्यशाला का संचालन एनएसएस कार्यकम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने किया। कार्यशाला में कॉलेज के बड़ा बाबू रविंद्र कुमार दास, एनएसएस स्वयंसेवकों मे सीमा कुमारी, रिया बनर्जी, कोमल कुमारी, नेहा कुमारी, खुशबू कुमारी, काजल कुमारी, राजनंदनी कुमारी, रेखा कुमारी, नीलम कुमारी, पीयूष कुमार मंडल, विवेक कुमार, सुमीत कुमार सिंह, सोनू कुमार शर्मा, लक्ष्मण ठाकुर, हरीश चंद्र सिंह, मोहिनी कुमारी, सोनी कुमारी आदि की उपस्थिति रही।

 55 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *