अम्बे गार्डेन में महिला सावन महोत्सव का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला मुख्यालय के सेक्टर 2 अम्बे गार्डेन में 19 अगस्त को महिला सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में बोकारो विधायक की धर्मपत्नी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाएं सावन परिधान में आकर्षक लग रही थी।

भाजपा महिला मोर्चा बोकारो महानगर अध्यक्षा ममता गोस्वामी तथा राजेश वर्मा द्वारा संयुक्त रुप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोकारो विधायक बिरंची नारायण की धर्मपत्नी नीना नारायण व् अन्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

महिला सावन महोत्सव के अवसर पर नीना नारायण ने कहा कि इस तरह के आयोजन के पीछे का मुख्य उद्देश्य हमें अपनी लोक परंपरा और संस्कृति में निरंतरता बनाये रखना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन से वे काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजको को इसके लिए साधुवाद दी।

इस अवसर पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता, एकल एवं समूह गीत, नृत्य आदि प्रतियोगिता शामिल है। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक ममता गोस्वामी ने बताया कि इस अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रश्मि कुमारी, द्वितीय पुरस्कार सोनल दत्ता, तृतीय पुरस्कार मानसी कुमारी, चतुर्थ पुरस्कार आरती कुमारी को दिया गया।

उन्होंने बताया कि नीशू कुमारी, सोनी कुमारी, संजू बरनवाल, आरती देवी सहित दो दर्जन विजेता प्रतिभागियों को मेहंदी प्रतियोगिता, एकल गीत व् समूह गीत में बेहतर प्रदर्शन को लेकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य महिलाओं ने कहा कि सावन महोत्सव कार्यक्रम का उन्हें बेसब्री से इंतजार रहता है। इसमें शामिल होने पर उन्हें अलग तरह का आनंद मिलता है।

महिला सावन महोत्सव के अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा दक्षिणी प्रमंडलिय प्रभारी अर्चना सिंह, कांग्रेस नेत्री मधु चौधरी, रिम्पा चक्रवर्ती, नेहा कुमारी, निधि उपाध्याय, गायिका रंजना राय, भाजपा महिला मोर्चा उत्तरी प्रमंडलिय प्रभारी प्रगति शंकर, महिला नेत्री मधु चौधरी, भाजपा नेत्री श्यामलिका दुबे, आदि।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष लीला देवी, आरती राणा के अलावा रिंकी देवी, गौरी देवी, पुनम कुमारी, कुमकुम रॉय, अनीता सिंह, सोनी रजक, नेहा कुमारी, करुणा कुमारी, रतनी देवी, मंजू गुप्ता, राधा देवी सहित 75 से अधिक महिलाएं उपस्थित थी।

 639 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *