एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जनता मजदूर संघ की एक बैठक 20 फरवरी को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कृष्ण चेतना क्लब परिसर कथारा में आयोजित किया गया। बैठक में संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित यूनियन के सीसीएल (CCL) जोनल सचिव ओमप्रकाश सिंह (Secretary Omprakash Singh) उर्फ टीनू सिंह ने कहा कि यह पहली बार है कि सीसीएल में इतने बड़े पैमाने पर संघ में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
इससे जनता मजदूर संघ को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित तरीके से किसी भी आंदोलन को चलाने से सफलता संभव है। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे कोई ऐसा कार्य ना करें जिससे यूनियन की छवि धूमिल हो। उन्होंने कहा कि संघ में महिलाओं की भागीदारी निश्चित हीं यूनियन को नई दिशा देगा।

मौके पर यूनियन (Union) के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर सिंह ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी यह दर्शा रहा है कि नारी शक्ति के बिना विकास संभव नहीं है।
क्षेत्रीय सचिव कामोद प्रसाद ने कहा कि जनता मजदूर संघ असंगठित क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं कार्य समिति के सदस्यों द्वारा अबतक कथारा वाशरी स्लरी लोकल सेल में किए जा रहे आंदोलन को वे अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं, ताकि महिलाओं को उनकी भागीदारी सुनिश्चित किया जा सके।
यदि इसमें कहीं से कोताही बरती गई तो यूनियन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं पर भी प्रकाश डाला और उसके त्वरित समाधान के लिए प्रबंधन पर अतिरिक्त दबाव बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर संघ के असंगठित यूनियन के कथारा क्षेत्रीय सचिव कांति सिंह ने कहा कि वे अब तक विभिन्न पटल पर कई सफल आंदोलन कर चुकी हैं।
उनका मकसद है कि क्षेत्र के सैकड़ों महिला बेरोजगारों को स्लरी सेल में उन्हें भागीदारी सुनिश्चित कराया जा सके। जिससे उनके घर में भी खुशहाली आएगी। मौके पर असंगठित कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश दास, उपाध्यक्ष लखी देवी, विजय यादव, विजेंद्र सिंह, सचिव कांति सिंह, सहायक सचिव रमणी देवी, हीरालाल मांझी, संतोष कुमार सिंह, राजू सिंह, संगठन सचिव बिंदेश्वर यादव, आदि।
भानू चौहान, बबलू नायक, चिंतामणि यादव, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, सह कोषाध्यक्ष रोबिन नायक के अलावा कार्यकारिणी सदस्य रवि सिंह, एतबरिया देवी, मालती देवी, पुरवा देवी, गंगावती देवी, सनीचरिया देवी, बिलिया देवी, कौशल्या देवी, राज कपूर करमाली, जमील अंसारी, गोपाल यादव सहित दर्जनों संघ के समर्थक उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply