Advertisement

बेहरागोडा में भव्यता से संपन्न हुआ महिला ग्रुप का वार्षिक समारोह सह बक्शा पूजा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। जेएसएलपीएस (JSLPS) द्वारा वित्त पोषित संस्था भारती महिला संघ पेटरवार, सहयोगकर्ता प्रदान द्वारा संचालित ओम शान्ति भारती महिला संघ अंगवाली दक्षिणी के अंतर्गत राजस्व गांव बेहरागोडा़ में 26 फरवरी को ‘नारी विकास ग्राम संगठन’ का वार्षिक आमसभा सह बक्सा पूजा समारोह का आयोजन किया गया।

आगंतुक प्रतिनिधियों, संस्था के समन्वयक व महिला प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंच पर रखे गए बक्सों की पूजा किया।

समारोह में मुख्य अतिथि बतौर उपस्थित ग्राम प्रधान अनिता सोरेन, तत्कालीन पंचायत समिति सदस्य चांदमुनी देवी, पंचायत प्रतिनिधि जितलाल सोरेन, अशोक प्रग्नेत, क्षेत्रीय समन्वयक अनुज कुमार, प्रदान के अनुपम कुमार, संदीप कुमार, बिरबल मुर्मू, राधा नाथ सोरेन, हाडिराम सोरेन, राजेन्द्र मराण्डी, सोनाली देवी आदि ने सभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ग्रुप की महिलाओं को संस्था के सहयोग से पारिवारिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने की ओर हमेशा सोच बनानी चाहिए। आयोजन को सफल बनाने में फुलमनी देवी, सुनिता देवी, सोमप्रिया देवी, बासमती देवी, बसंती देवी, सरिता देवी, चंपा देवी, सुमित्रा देवी, मीरा देवी आदि ने अग्रणी भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *