Advertisement

महिला उत्थान मेरी प्रार्थमिकता-घनश्याम

तेजस्विनी क्लब द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। तेजस्विनी क्लब (Tejaswini club) द्वारा स्वतंत्रता-दिवस के अवसर पर बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में भलटोंगरिया बस्ती कथारा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोड़िया दक्षिणी पंचायत के मुखिया घनश्याम प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर बड़ी संख्या में आसपास की महिलाएं, युवतियां एवं आसपास के ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

मौके पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मुखिया घनश्याम ने कहा कि हाल के दिनों में तेजस्विनी क्लब कई जनहित के कार्यो को करती रही है। उन्होंने कहा कि किशोरियों एवं युवतियों के उत्थान के लिए उनका पुरा सहयोग रहेगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का उत्थान करना उनकी प्रार्थमिकता में शामिल है। क्लब के कलस्टर कर्मी पुजा देवी ने कहा कि आजादी हमें बहुत मुश्किल से मिली है। इसके बावजूद हम अभी भी पुरी तरह से आजाद नहीं हो पाए हैं।

उन्होंने कहा कि यह आजादी सही मायने में तभी माना जायेगा, जब देश की करोड़ों महिलाओं का सर्वांगीण उत्थान होगा। यह तभी संभव होगा जब देश की सभी महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी।

मौके पर मुखिया के अलावा राजू सिंह, युवा उत्प्रेरक उषा देवी, मीना कुमारी, शीतल पासवान, क्लब की सदस्या काजल कुमारी, प्रीति कुमारी, संजना सिन्हा, बेबी सिन्हा, कुमकुम कुमारी, सुमन कुमारी, सबिता कुमारी, खुशी कुमारी, कोमल कुमारी, सपना कुमारी, गुड़िया कुमारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *