Advertisement

मां दुर्गा की आराधना में महिलाओं ने किया डांडिया नृत्य

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भव्या महिला समिति ढोरी द्वारा नवरात्रि के अवसर पर बोकारो जिला के हद में जीएम कॉलोनी ढोरी स्थित अघिकारी क्लब मे भजन व डांडिया का आयोजन किया गया। यहां मां दुर्गा की चौकी स्थापित करते हुए पूजा अर्चना की गई।R

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने सामूहिक आरती की और शक्ति रुपी मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हुए डांडिया भी किया। भव्या महिला समिति अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने भक्तिभाव से सुन्दर भजन गाए और सभी ने डांडिया नृत्य कर नवरात्रि का उत्सव धूम-धाम से मनाया।

समिति की सदस्यों के साथ कायाकल्प पब्लिक स्कूल मकोली के बच्चे भी डांडिया पर जमकर थिरके और सबका साथ दिया। बच्चों को भोजन, प्रसाद व उपहार देकर समिति अध्यक्ष अग्रवाल ने उन्हें घर-घर पहुँचाने की व्यवस्था की।

ज्ञात हो कि, बीते 27 सितम्बर को स्कूल में यूनीफॉर्म और बैग बांटने के बाद हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ही समिति अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को परिवार का हिस्सा मानते हुए डांडिया के लिए आमंत्रित किया था।

मौके पर भव्या महिला समिति की अध्यक्षा के अलावा डेजी सिंह, सीता साहू, मनीषा शर्मा, सिम्मी सिंह, अनीता सिंह, प्रीति सिंह, दीपा कुमार, तारा ठाकुर, सुनीता प्रसाद, गीता साहू, कविता झा, श्वेता गुप्ता, रूनू मजूमदार, गीता देवी, अनुराधा सिंह, आलो मिश्रा, मीना ॠषि, नीलम सिंह, पूनम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं। बच्चों ने इस पूरे आयोजन का भरपूर आनन्द लिया। उनकी खुशी और उत्साह देखकर सभी को सन्तोष और आनन्द की अनुभूति हुई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *