स्लरी व् रिजेक्ट सेल में भागीदारी को लेकर महिलाओं ने की मोर्चाबंदी

कथारा वाशरी गेट तथा चेकपोस्ट के समीप मोर्चाबंदी के कारण दुलाई ठप्प

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल के कथारा कोल वाशरी में महिलाओं की मोर्चाबंदी के कारण 15 दिसंबर को स्लरी तथा रिजेक्ट की दुलाई पुरी तरह बाधित रहा। महिलाओं का एक दल कथारा वाशरी कार्यालय मुख्य गेट तथा दूसरा दल सीपीपी के समीप चेकपोस्ट के पास पहुंचकर रोड सेल में भागीदारी की मांग को लेकर सेल ट्रको को जबरन रोक दिया, जिसके कारण वाशरी से स्लरी व् रिजेक्ट दुलाई ठप्प रहा।

जानकारी के अनुसार कथारा वाशरी कार्यालय गेट पर आंदोलनरत गोरी देवी, आमना खातून, श्रीमती देवी, आशा देवी, संजोती देवी, गेंदिया देवी, सहरबानो खातून, जिरवा खातून, झुपरी देवी, खैरुन्नीशा, दोलती देवी, फुलवा देवी, मालती देवी, रबीना खातून, हसीना खातून, हाजरा खातून, तहारून खातून, जैतून खातून, बेबीया देवी, कलावती देवी, प्रतिभा देवी, मुनवा खातून, जुलेखा खातून आदि ने बताया कि सेल कमिटी उनके साथ अन्याय कर रही है।

आंदोलनरत महिलाओं द्वारा एक पर्ची दिखाते हुए कहा गया कि बीते माह 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक 72 गाड़ी स्लरी दुलाई किया गया, लेकिन उसकी भागेदारी में अबतक प्रभावित गांवो को गाड़ी उपलब्ध नहीं कराया गया है। महिलाओं के अनुसार जबतक उक्त 72 ट्रको का हिसाब नहीं दिया जाता है तबतक दुलाई ठप्प रहेगा।

दूसरी ओर कथारा बस्ती के विस्थापित महिलाओं ने अपने हक अधिकार की मांग को लेकर सीपीपी मार्ग पर स्थित चेकपोस्ट के समीप कथारा वाशरी रिजेक्ट व स्लरी सेल के लिए जा रहे ट्रको को रोक दिया। रिजेक्ट सेल में कथारा बस्ती के विस्थापित महिलाओं ने अपने हक अधिकार की मांग को लेकर बताया कि उनकी मांगो में मुख्य रूप से स्लरी सेल में दो गाड़ी दिया जाये तथा रिजेक्ट सेल में हिस्सेदारी दी जाये।

अन्यथा विस्थापित महिलाओं को प्रबंधन रोजगार दे। यहां आंदोलनरत विस्थापित महिला बेबी देवी ने कहा कि हम यहां विस्थापित है लेकिन हमें अपना अधिकार नहीं मिल रहा है। उक्त अधिकार गिने चुने दबंगो को दिया जाता है। जिसके कारण जैसे तैसे रिजेक्ट सेल चलाया जा रहा है। जब तक हमारा हक अधिकार नहीं मिलेगा तब तक बंदी जारी रहेगी।

यहां मुख्य रूप से बेबी देवी, रिंकी देवी, कौशिल्या देवी, कुंती देवी, विमला देवी, सुमित्रा देवी, चूरगुनिया देवी, सबीता देवी, संजू देवी, खिरिया देवी, लिखिया देवी, बिंदली देवी, फूलसरी देवी, हेमंती देवी, बीतली देवी, रीता देवी, तिलिया देवी, रूबी देवी, अनीता देवी, प्रभा देवी, रुकवा देवी, सोहनी देवी, रजिया देवी, सोनी देवी, खेमिया देवी, सरसतिया देवी, कंचन देवी, गुड़िया देवी आदि आंदोलनकारी महिला उपस्थित थी।

बताया जाता है कि कथारा वाशरी पीओ विजय कुमार के निर्देश पर सुरक्षा दल महिलाओं द्वारा किए जा रहे आंदोलन की लिखित सूचना स्थानीय कथारा ओपी को देकर हस्तक्षेप की मांग की। ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक के. एन. पाठक, सअनि संतोष सरदार पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन समाचार प्रेषण तक कोई सहमति नहीं बन पाई है।

 117 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *