Advertisement

कारो में बज्रपात से महिला घायल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो थाना क्षेत्र के कारो बस्ती में 18 जून को हुई बारिश और बज्रपात से स्थानीय रहिवासी उमेश गंझू की 27 वर्षीय पत्नी ममता देवी घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए करगली रीजनल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्रार्थमिक उपचार किया।

घटना के संबंध में ममता देवी के परिजनों ने बताया कि दोपहर में अचानक तेज गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गया। उस वक्त ममता अपने दो बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी, तभी अचानक कड़ाके की आवाज के साथ वज्रपात हुआ, जिससे महिला घायल हो गई। इस दौरान चार्जिंग में लगा मोबाइल ब्लास्ट कर गया।

साथ ही ममता देवी को भी झटका लगा। जिससे ममता देवी का पूरा शरीर सुन्न पड़ गया और काला हो गया। परिजनों ने बताया कि ममता देवी के कमरे से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने आकर देखा तो ममता देवी बदहवास अवस्था में गिरी पड़ी थी।

परिजनों ने बताया कि उमेश गंझु दिहाड़ी मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उन्होंने बेरमो सीओ मनोज कुमार से संपर्क कर आपदा प्रबंधन के तहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक ममता देवी अस्पताल में इलाजरत थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *