बज्रपात से महिला की मौत

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में नावाडीह थाना क्षेत्र के परसबनी में बीते 27 सितंबर की संध्या आकाशीय बिजली (बज्रपात) की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। मृतका नावाडीह के परसबनी पंचयात के किमोजोरिया निवासी 50 वर्षीया ललिया देवी बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार ललिया देवी 27 सितंबर की शाम अपने खेतों में धान की फसल देखने के गई थी। तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। महिला खेत के पास एक वृक्ष के नीचे खड़ी थी, तभी अचानक जोरदार कड़क के साथ आकाशीय बज्रपात हुआ।

इसके चपेट में आने के कारण उक्त महिला की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना के समय आसपास कोई नहीं था। देर रात तक घर नही लौटने पर परिजन उसे खोजने निकले। पाया कि एक वृक्ष के नीचे वह मृत है। जबकि उसका शरीर जला हुआ देख परिजनों ने बज्रपात से उसकी मौत का अनुमान लगाया।

घटना की सूचना पाकर 28 सितंबर को नावाडीह थाना प्रभारी कलीम अख्तर मृतका के घर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बोकारो भेज दिया।

घटना की सूचना पर स्थानीय मुखिया राम पुकार महतो, पंसस पति लालचंद महतो, झामुमो नेत्री बिलसी देवी, आजसू प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो आदि गणमान्य मृतका के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया। तथा सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया।

 159 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *