क्या जनता के सवालों का जवाब देंगें उबाले!

पालक मंत्री से नाराज नागरिकों में आक्रोश, कहीं दिवाली मिलान तो नहीं?

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। मौजूदा सरकार में उप नगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा द्वारा 12 अक्टूबर 2022 को समस्या का समाधान करने का आव्हान किया गया था। इसके लिये भाजपा (BJP) के कार्यकर्ताओं को हाई अलर्ट किया गया था, साथ ही कुर्ला पूर्व स्टेशन से लेकर विभिन्न स्थानों पर बैनर भी लगाया गया था। लेकिन हुआ क्या? जनता से क्यों नही मिल सके मंत्रीजी यह बड़ा सवाल है।

नागरिकों से मिली जनक के अनुसार कथित मनपा एम पूर्व के सहायक आयुक्त महेंद्र उबाले ने ऐसी चाय पिलाई की जनता चक्कर लगाते रह गई और मंत्री जी समस्याओं का निवारण तो दूर की बात है, वो जनता से मिले बिना ही वापस लौट गए। इससे विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। ऐसे में जनता के सवालों का जवाब उबाले देंगे या ?

खबर के मुताबिक उप नगर के पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा
तय कार्यक्रम के अनुसार मनपा एम पूर्व कर्यालय पहुंचे लेकिन वार्ड ऑफिसर के सुरक्षा अधिकारी ने जनता से मंत्री को मिलने नही दिया। जबकि मंत्री जी के आगमन से पूर्व वार्ड के गेट आदि को सजाया गया था।

उबाले के इस रवैये से मनपा एम पूर्व की जनता में आक्रोश व्याप्त है। अब स्थानीय नागरिकों ने वार्ड ऑफिसर उबाले के पद और उनके कार्यों पर सवाल उठाने लगे हैं। इनमें सबसे पहला सवाल यह है कि मौजूदा समय में कार्यकारी अभियंता उबाले को अस्थाई रूप से वार्ड की जिम्मेदारी दी गई है। इस बीच वो खुद धन उगाही में जुट गए हैं।

स्थानीय समाजसेवक और नागरिकों ने उबाले से सवाल किया है कि मनपा एम पूर्व में बिना परमिशन के कई अवैध नर्सिंग होम कैसे चल रहे हैं। सवाल नंबर 2, बीना सी बी ओ के कैसे बने शौचालय। 3,
मनपा के अभियंता और अधिकारी साइट पर जाते हैं या?4, पानी का कनेक्शन दलालों के बिना नहीं होता, उसके लिये कनेक्शन लेने वाले को मोटी रकम चुकानी पड़ती है।

5, यहां के कब्रिस्तान में बिना टेस्टिंग मिट्टी डाला जा रहा है। 6, एम पूर्व की हद में आने वाली शासन और प्रशासन (Administration) की खाली जमीनों पर भू माफिया कैसे कब्जा करते जा रहे हैं? शिवजी नगर के म्हाडा कॉलोनी Mahada Colony) की फ्लैटों को अवैध कब्जाधारियों के चंगुल से कब मिलेगा छुटकारा? ऐसे अनगिनत सवाल लोगों के मन में है।

क्या अब इन सवालों का जवाब उबाले देंगे अगर हां तो जनता दरबार लगाएं, अगर ना तो उबाले की संपत्ति की जांच होनी चाहिये। ऐसी मांग भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महाराष्ट्र सचिव मोहम्मद हुसैन खान, समाजसेविका नूतन यशवंत पाटील, आप पार्टी के साजिद खान, शाहीन खान सहित दर्जन भर नागरिकों ने की है। समाजसेवकों का दावा है कि उबाले की जांच होने से सच्चाई सामने आएगी।

 238 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *