अयस्क खान परिसर में वन्य जीव सप्ताह समारोह की शुरुआत

संतुलन बनाए रखने में जीव जंतुओं का अपना एक अलग महत्व है-मुख्य महाप्रबंधक

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा अयस्क खान परिसर में बीते 2 अक्टूबर को वन्य जीव सप्ताह समारोह की शुरुआत सेल गुआ प्रबंधन द्वारा की गई। इस अवसर पर सेल प्रबंधन द्वारा दो अक्टुबर को सेल के जेनरल ऑफिस समक्ष झंडोत्तोलन कर इसका शुभारंभ किया गया।

सेल के प्राशासनिक भवन में 3 अक्टूबर को पर्यावरण एवं लीज विभाग द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य महाप्रबंधक बी के गिरी की अध्यक्षता में सेल के दर्जनों पदाधिकारी एवं कर्मिगण सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वन्य जीव संरक्षण विषय पर मुख्य महाप्रबंधक बी के गिरी ने अपने विचार रखें ।मुख्य महाप्रबंधक गिरी ने रहिवासियों को जागरूक करते हुए कहा कि पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में सभी जीव जंतुओं का अपना एक अलग महत्व है।

इसलिए हम सभी को वन्य जीव संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वन्य जीव संरक्षण हमेशा से ही हमारी प्राचीन सभ्यता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। हमारे देश में नदियों एवं जीव जंतुओं को भी पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन द्वारा वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग के साथ मिलकर बहुत सारी परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है।

वरीय प्रबंधक आलोक यादव ने कहा कि आगामी 8 अक्टूबर तक चलने वाली वन्य जीव सप्ताह समारोह में सेल गुवा के कर्मियों मे जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए बहुत सारी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें निबंध प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि प्रमुख है।

उल्लेखनीय है कि, सेल गुवा प्रबंधन वन विभाग साथ मिलकर वन एवं जीवो की रक्षा हेतु संयुक्त रूप से कार्य कर रही है। इस अवसर पर सेल पदाधिकारी सीबी कुमार, दीपक प्रकाश, सुकरा हो, पंकज दास, प्रकाश चंद्रा, डॉ टीसी आनंद, राकेश नंदकोलियर, अमित तिर्की, चंदन घोष, आलोक यादव सहित दर्जनों सेल कर्मिगण उपस्थित थे।

 174 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *