Advertisement

देवघर से लौटने के दौरान राज्यपाल सपरिवार पेटरवार स्थित फारेस्ट गेस्ट हाउस में रुके

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस उनकी पत्नी रमाबाई बैस सपरिवार एक दिवसीय देवघर भ्रमण से पूजा अर्चना कर वापस रांची लौटने के क्रम में 10 जून को पेटरवार स्थित फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में पड़ाव किया।

जहां बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी (Bokaro district Deputy Commissioner Kuldeep Choudhary) एवं अपर समाहर्ता सादात अनवर ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात उपायुक्त समेत अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस जवानों द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार, उपायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अनंत कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मुकेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक यातायात पूनम मिंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो सतीश चंद्र झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी पेटरवार शैलेंद्र कुमार, अंचल अधिकारी पेटरवार, टीम पीआरडी के सदस्यगण सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *