तेजस्विनी ज्योतिर्मय यात्रा कर रही महिलाओं का स्वागत

एस.पी.सक्सेना/देवघर (झारखंड)। भारत सरकार (India Government) द्वारा देखो अपना देश अभियान के तहत पर्यटन मंत्रालय द्वारा तेजस्विनी ज्योतिर्मय यात्रा शुरू की गई है। इस पहल के तहत देश की 10 महिलाएं 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कर रही हैं।

इसी क्रम में 30 सितंबर को देवघर जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार झारखंड पर्यटन यात्रा कर रही महिलाओं के समूह का देवघर में स्वागत किया गया। जिसके पश्चात सभी ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण किया।

इसके अलावा देखो अपना देश अभियान के तहत पर्यटन मंत्रालय द्वारा साथ ही भारत देश की तमाम महिलाओं के सामने ये उदाहरण स्थापित कर रही है कि पूरे भारतवर्ष में देश की महिलाएं सुरक्षा पूर्वक यात्रा करने को सक्षम हैं।

तेजस्विनी ज्योतिर्मय यात्रा के नाम से जानी जाने वाली यह यात्रा महिलाओं के लिए 25 दिनों की यात्रा है। इस यात्रा में महिलाओं का समूह वाहन से देश के 13 राज्यों में 11 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। साथ हीं इस दौरान आठ प्रमुख नदियों और 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त करेंगी।

ज्ञात हो कि देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस अभियान की शुरूआत की गई है। इसके तहत भारत के नागरिकों को वर्ष 2022 तक 15 भारतीय पर्यटन स्थलों की यात्रा करनी होगी। पर्यटकों को अपने गृह राज्य को छोड़कर अन्‍य राज्‍यों में कम से कम 15 पर्यटन स्थलों पर जाना होगा।

वहां जाकर अपनी फोटो लेनी होगी। फोटो अतुल्‍य भारत थीम पर आधारित होनी चाहिए। इसके बाद इन फोटो को pledge.mygov.in पर अपलोड करना होगा।

आप यात्रा कभी भी शुरू कर सकते हैं, मगर सभी यात्राएं एक साल के अंदर पूरी होनी चाहिए। यात्रा शुरू करने से पहले एक ऑनलाइन शपथ-पत्र भरना होगा जो pledge.mygov.in/my-country पर उपलब्ध है।

 

 193 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *