सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम को लेकर स्कूली बच्चों में उत्साह की लहर

खतरो से निवारण हेतु सुरक्षा मंत्र ‘ॐ मणि पदमे हूम्‌’ रक्षा करती है-प्राचार्य

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। डीजीएमएस चाईबासा के निर्देशन में रहिवासियों को जागरूक करने की दिशा में 60वीं खान सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें सुरक्षा से संबंधित मॉडल, पोस्टर, नुक्कड़ नाटक, थीम पार्क एवं गीत संगीत के माध्यम से रहिवासियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इसे लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुआ क्लब प्रांगण में आगामी 19 नवम्बर को आयोजित की जाने वाली पब्लिसिटी प्रोपेगैंडा को लेकर स्कूली बच्चों ने कमर कस ली है। उक्त जानकारी डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने दी।

प्राचार्य ने बताया कि सेल गुआ प्रबंधन द्वारा आहूत कार्यक्रम में डीएवी गुवा के बच्चों की प्रतिभागिता बढ़-चढ़कर होगी। कार्यक्रम को सुनियोजित ढंग से किए जाने को लेकर शिक्षकों की कार्यविधि में विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षक दोपहर के साथ-साथ संध्या में भी बच्चों के साथ प्रशिक्षण देने हेतु देखे जा रहे हैं।

डीएवी गुवा के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने बच्चों को सुरक्षा मंत्र षडाक्षरीय ‘ॐ मणि पदमे हूम्‌’ मंत्र सभी प्रकार के खतरों से सुरक्षा के लिए जपा जाता है। इस मंत्र का जप बौद्ध धर्म की महायान शाखा में प्रमुख रूप से किया जाता है। यह मंत्र अक्सर प्रार्थना चक्र, स्तूपों की दीवार, धर्म स्थानों के पत्थरों, मणियों आदि में खुदा हुआ या चित्रित है।

इस दौरान डीएवी पब्लिक स्कूल गुआ के छात्राओं द्वारा सुरक्षा वंदना नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें नृत्य के माध्यम से रहिवासियों को सुरक्षा का संदेश दिया जाएगा।

सुरक्षा वंदना नृत्य के लिए ऋषिका सिंह, भूमि दास, राजनंदनी नायक, पुजा केशरी, प्रियंका दास, ह्रितिक गुड़िया, रिया नाग, साक्षी गुड़िया, अन्वेषा, कांजीलाल, पुजा करवा एवं सुमन बोसा ने अंश ग्रहण किया। शिक्षिका गुरमीत कौर बेबी ने बच्चों को नृत्य का प्रशिक्षण दिया। विनय एवं अक्षय नाग ने इस्को मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण दिया है।

बच्चों के पसंदीदा बहु चर्चित ड्राइव कार्टून पोस्टर की तैयारी लगभग संपूर्ण हो चुकी है, जिसे चंदन राम, काजोल घोस, बी जी सिंह, नारायण सवैया एवं सेख रेहान ने अमली जामा पहनाने का कार्य किया है। बच्चों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 172 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *