एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। राजेंद्र प्रसाद सिंह कल्याण समिति ढोरी चेक पोस्ट द्वारा 8 अक्टूबर को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह का स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां अतिथियों का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक जयमंगल सिंह ने कहा कि अगले साल होने वाले नगर परिषद चुनाव से पहले दिसंबर माह तक पानी के संकट से नप क्षेत्र को बड़ी राहत होने वाली है। उन्होंने कहा कि पीने के पानी के लिए नप क्षेत्र वासियों का लंबा संघर्ष खत्म होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि फुसरो शहर में नप घर-घर पेयजल की आपूर्ति शुरू करने जा रही है। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

विधायक सिंह ने वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष द्वारा किए गए समस्त कार्यों की सराहना और जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या समाधान हो जाने पर इसका साफ असर चुनाव नतीजों में दिखेगा।
इस अवसर पर सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल (General manager Manoj Kumar Agrawal), श्रमिक नेता गिरजा शंकर पांडेय, नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री संत सिंह ने किया।
मौके पर ढोरी क्षेत्र के एसओ (पी) प्रतुल कुमार, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह सहित गणेश मल्लाह, जयराम सिंह, राजन साव, मानिक दिगार, सत्येंद्र सिंह, संतोष सिंह, महेंद्र सिंह, संतन सिंह, अरुण सिंह, प्रमोद सिंह, संतोष साव, जय नाथ मेहता आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply