Advertisement

वसीम खान ने लिया देवनार कत्लखाने का जायजा

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष (Mumbai Congress President) व विधायक (MLA) भाई अशोक जगताप के निर्देश पर मुंबई सचिव वसीम जावेद खान ने एशिया महादेश के सबसे बड़े कत्लखाने का जायजा लिया। देवनार करीब 80 एकड़ में फैले कत्लखाने में देश (Country) के विभिन्न राज्य और शहरों से व्यापारी बकरा-ईद के मौके पर बकरा बेचने आते हैं।

माना जाता है कि देवनार के बकरा मंडी में कुर्बानी के लिए बेहतरीन बकरों के शौकीन खरीददार भी आते हैं, जिसके कारण कीमती से कीमती बकरों की बोली लगती है और बिक भी जाते हैं।

गौरतलब है कि इस्लाम के मानने वाले मुसलमानों का पवित्र पर्व बकरा ईद है। इस पर्व पर लोग अपनी हैसियत के मुताबिक बकरों की कुर्बानी देते हैं, जिसे अल्लाह को अपनी प्यारी चीज कि कुर्बान माना जाता है। बताया जाता है कि मनपा द्वारा बकरा ईद को देखते हुए साडी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

बता दें कि बकरा ईद से पूर्व राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, और जम्मू – कश्मिर से भी व्यापारियों बकरों का बड़ा खेप देवनार की मंडी में लाया जाता है। क्योंकि इस मंडी में ग्राहकों की कमी नहीं है। देवनार पुलिस की हद में बकरा ईद से 10 दिन पहले से ही बकरों का बाजार सज जाता है।

बहरहाल मुंबई सचिव वसीम जावेद खान (Mumbai Secretary Waseem Javed Khan) के साथ स्थानीय कांग्रेस के पदाधिकारी डॉ.सत्तार खान, नसीम सिद्दीकी, वसंत कुंभार, हाजी हसीबउल्लाह, आस्मा शेख (पूर्व नगरसेविका), धनाजी धायगुडे, अभिमन्यू सरक, कनीज़ फातिमा, नसीम केबलवाले, फखरुद्दिन खान, सहित देवनार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रवि अडाणे भी इस दौरे में शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *