कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरे राज्य में संगठन को मजबूती मिलेगी-अनवर

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। कांग्रेस के झारखंड प्रदेश  (Jharkhand Pradesh) कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बोकारो जिला के हद में फुसरो पहुंचे शहजादा अनवर का स्थानीय कश्मीर क्लॉथ में मोहम्मद इलियास हुसैन और मंजूर हुसैन उर्फ जिया के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें फूल मालाओं औऱ गुलदस्ते से अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनवर ने कहा कि झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को आगे ले जाने में अनुशासन ही काम आएगा।

देश में आज लोगों को जाति धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले एवं लोगों को दिग्भ्रमित करने वालों से सचेत रहने की जरूरत हैं। अनवर ने कहा कि राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ेगा एवं प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को मजबूती मिलेगी।

बताते चलें कि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर पिछले राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार रह चुके हैं। उससे पहले रामगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का इतिहास भी है। अनवर को लेकर झारखंड के अल्पसंख्यक समुदाय में उत्साह है। उन्होंने कहा कि झारखंड में यूपीए सरकार अच्छा काम कर रही है।

कोरोना काल के विषम परिस्थिति में भी झारखंड सरकार ने सूझबूझ से काम लिया। अब कोरोना की रफ्तार धीमी हो गई है, तो पूरे राज्य में विकास की गति तेज होगी।

 274 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *