Advertisement

वार्ड सदस्य ने मडमो में पसंस के नेतृत्व में ग्रामीणों के बीच किया कंबल वितरण

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में मडमो पंचायत के टोला डुमरियाटांड में 31 अक्टूबर को वार्ड सदस्य रेशमी देवी ने बढते ठंड को देखकर ग्रामीणो के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

वार्ड सदस्य रेशमी देवी ठंढ से बचे रहने के लिए गरीब, निर्धन, दिव्यांग, वृद्ध, असहाय, जरूरतमंद आधा दर्जन ऐसे ग्रामीणों को पंचायत समिति सदस्य बहराम हांसदा के उपस्थिति में कंबल का वितरण की।

इस अवसर पर वार्ड सदस्या ने कहा कि अगले कुछ दिनों से काफी तेजी से ठंड दे रही है, जिससे ऐसे लोगो को ठंड से बचे रहने के लिए कंबल, शॉल व अलाव की काफी जरूरत है। आप ठंढ से बचे। आप लोगो की सेवा पर हर संभव तत्पर रहुगीं।

आपकी सेवा ही करना मेरी प्राथमिकता है। यहां पसंस बहराम हांसदा, वार्ड सदस्य रेशमी देवी, समाज सेवी सनीचर सोरेन, मेघलाल मरांडी के साथ दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *