एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में विभिन्न स्थलों पर धूमधाम के साथ विश्वकर्मा पुजा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक विश्वशील्पी भगवान विश्वकर्मा की पुजा अर्चना किया। विभिन्न वाहनों की साज-सज्जा कर पंडित पुरोहितों द्वारा मन्त्रोच्चारण कर पुजा किया गया।

विश्वशील्पी विश्वकर्मा पुजा के अवसर पर बोकारो थर्मल निबंधन कार्यालय के समीप विश्वकर्मा समाज बोकारो थर्मल द्वारा भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित किया गया। खासकर संध्या में यहां श्रद्धालुओं का दमदार भीड़ देखा गया।
मौके पर विश्वकर्मा समाज बोकारो थर्मल के अध्यक्ष जदु राणा, उपाध्यक्ष अजीत शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, सदस्य कौलेश्वर शर्मा, नंदा शर्मा, बिंदा शर्मा, मथुरा शर्मा, संजय शर्मा, एस एन विश्वकर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, बसंत शर्मा, नंद किशोर शर्मा, राजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

वहीं विश्वकर्मा पुजा के अवसर पर डीवीसी बोकारो (DVC Bokaro) थर्मल प्लांट, कथारा मोड़ फिल्टर हाउस श्रीकृष्ण चेतना क्लब परिसर, कथारा कोलियरी वर्कशॉप, कथारा वाशरी वन फाइव के समीप, बेस वर्कशॉप के समीप आरआर शॉप, जारंगडीह फिल्टर हाउस आदि स्थलों पर एक से बढकर एक भव्य प्रतिमा स्थापित कर भगवान विश्वकर्मा की श्रद्धापूर्वक पुजा किया गया।
![]()












Leave a Reply