कांग्रेसी झंडों में लिपटे सम्मान स्वरूप पार्थिव शरीर पर संवेदनाओं का लगा तांता
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कथारा पंचायत के प्रथम पंचायत समिति सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता विश्वनाथ राज का 7 सितंबर को इलाज के क्रम में निधन हो गया।
कुछ दिनों पूर्व उनका स्वास्थ मलिन हुआ था। बोकारो के अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था। चिकित्सको ने वेंटिलेटर तक पर रखकर उनको बचाने के अथक प्रयास किए, लेकिन राज को बचाया नही जा सका।

पूर्व पंसस विश्वनाथ राज के निधन की खबर जैसे ही क्षेत्र के रहिवासियों को मिली, बड़ी संख्या में लोग उनके कथारा चार स्थित आवास पर पहुंचकर संवेदना प्रकट करने लगे। उनके शव को बोकारो से कथारा लाया गया। यहां कांग्रेसजनों ने उनके सम्मान में झंडा को पार्थिव शरीर पर लपेटकर उचित सम्मान दिया।
स्व राज क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में चर्चित रहे थे। वही रामनवमी समिति के मुखिया सहित शांति समिति के सदस्य रहे थे। भाजपा से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले राज वर्तमान में कांग्रेस सहित मजदूर संगठन इंटक से जुड़कर क्षेत्र की सेवा कर रहे थे।
कथारा पंचायत के गठन के दौरान हुए चुनाव में वे प्रथम पंचायत समिति सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे। उनके आकस्मिक निधन को लेकर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कथारा क्षेत्र के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन का एक मजबूत पीलर टूट गया है।
उन्होंने कहा कि राज के निधन से वे एक भाई समान दोस्त को खो दिया है। इसकी भरपाई मुश्किल है। उन्होंने कहा कि स्व राज जितना श्रमिक संगठन व दल की सेवा किया करते थे। उतना ही सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में भी बढ़ चढ़ कर भागेदारी निभाते थे।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में मुख्य रूप से इसराफिल अंसारी उर्फ बबनी, गणेश गोप, इस्लाम अंसारी, एमएन सिंह, राजू स्वामी, मो. नसीम अख्तर, अरविंद सिंह, देवाशीष आस, चन्द्रशेखर प्रसाद, सतोष सिन्हा, उपेंद्र चौहान, इम्तियाज अहमद, आशीष चक्रवर्ती, राकेश कुमार, धनेश्वर यादव, आर इग्नेश, रामेश्वर मंडल, यदु गोप, शकील अंसारी, बालेश्वर गोप, आदि।
मथुरा सिंह यादव, रूप लाल यादव, युवा कांग्रेसी विजय यादव, अमनदीप सिंह, सुजीत मिश्रा, राम कुमार मिश्रा, हेमंत प्रसाद, बिंदु चंद हेंब्रम, राजकुमार राय, बिंदेश्वरी नोनिया, विजय चौहान, विजय नायक, पिंटू राय, अजय यादव उर्फ शिबू, विकास कुमार, सोनू मिश्रा, चार नंबर मंदिर के पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय,आदि।
भरत प्रसाद मेहता, मुकेश गिरि, नागेश्वर यादव, अश्वनी कुमार, कमल कांत सिंह, आदर्श झा, अधिवक्ता मनोज यादव, सुरेश राम, राजेंद्र तिवारी, पुसन ठाकुर, मोहम्मद आरिफ, श्याम सुंदर सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी, उपेंद्र कुमार सिंह आदि लगभग सभी दलों के पदाधिकारीगण व् सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे।
![]()












Leave a Reply