Advertisement

करगली वाशरी में धूमधाम से मनाई जाएगी विश्वकर्मा पूजा

लगातार छठी बार पूजा समिति के सचिव बने संजय पांडेय‌

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजा मनाने को लेकर बीते 21 जुलाई को बोकारो जिला के हद में सीसीएल करगली वाशरी कैंटीन में अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक में पुरानी कमिटी को भंग कर नयी पूजा कमिटी का गठन किया गया, जिसमें लगातार छठी बार संजय पांडेय पुजा कमिटी सचिव चुने गये।

आयोजित बैठक में पूजा कमिटी सचिव संजय पांडेय ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी करगली वाशरी में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर अभी से ही विचार विमर्श किया जा रहा है, ताकि पूजा के दौरान किसी प्रकार की भी बाधा उत्पन्न ना हो। उन्होंने कहा कि करगली वाशरी में आयोजित विश्वकर्मा पूजा में दूर दराज से सैकड़ों श्रद्धालु झांकी देखने आते हैं। कहा कि विश्वकर्मा पूजा के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को तन मन से सहयोग करें। कहा कि वाशरी में मेन पावर की कमी‌ आई है।

यहां विश्वकर्मा पूजा सर्वसम्मति से संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। ‌बैठक‌ मे सर्वसम्मति से ‌छठी बार पूजा समिति के सचिव संजय पांडेय‌ को चुना गया। मौके पर राम निहोरा सिंह, धर्मेंद्र सिंह,‌ संजय सिंह, छोटेलाल यादव, कृष्ण मुरारी यादव, पीके नंदी, गुरमीत सिंह, गोपाल चंद्र मंडल सहित अन्य मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *