Advertisement

विनय कुमार बने पेटरवार के नए थानेदार

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो के पुलिस अधीक्षक चंदन झा द्वारा जिले के कई थानेदारों का स्थानांतरण किया गया है। इसी क्रम में पेटरवार थाना प्रभारी पूनम कुजूर के जगह पर विनय कुमार को इस थाना का थानेदार बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार नए थाना प्रभारी के रूप में विनय कुमार ने अपना पदभार पूर्व थाना प्रभारी पूनम कुजूर से ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व कुमार जरीडीह थाना में थाना प्रभारी थे, जबकि यहां के थानेदार पूनम कुजूर को बोकारो सेक्टर चार स्थित थाना में कनीय अवर निरीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

पेटरवार के नये थानेदार कुमार ने बताया कि अपना पदभार ग्रहण उपरांत सभी साथी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक भी आयोजित कर लिया है। उन्होंने आम रहिवासियों को विश्वास दिलाया कि पूरे क्षेत्र को अपराधमुक्त रखते हुये शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं हर तरह के काले धंधे को रोकने में उनका भरपूर प्रयास रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *