Advertisement

वन अधिकार को लेकर ग्रामीणों ने लगाया बोर्ड

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड ( के हद में हुरदाग पंचायत के पचमो में ग्रामीणों ने वन अधिकार को लेकर बोर्ड लगाया। जिसमें कई तरह के निर्देश अंकित किया गया है।

जानकारी के अनुसार 4 अक्टूबर को झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के जोनल प्रभारी राजेश कुमार महतो एवं ग्राम सभा मंच के जिला उपाध्यक्ष महेश महतो के नेतृत्व में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

ग्राम सभा को संबोधित करते हुए राजेश कुमार महतो ने कहा कि हमारे यहां शिक्षा व्यवस्था क्या है? स्वास्थ्य व्यवस्था क्या है? ग्रामीण रहिवासियों से उन्होंने कहा कि आप कैसा विकास चाहते हैं। अगर हमारी जल जंगल जमीन पर कोई अधिकार चाहता है, तो हमारा विकास कैसे होगा?

यह बहुत बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि हम सरकार विरोधी नहीं हैं, मगर उससे पहले हमारी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना पड़ेगा। जो विकास के नाम पर विनाश करते हैं, हम उसके विरोधी हैं। महतो ने कहा कि आज आदिवासियों, मूल वासियों पर झूठे मुकदमे लादे जा रहे हैं। आज जो जंगल बचा है, वह हमारे पूर्वजों और ग्राम सभा की देन है।

मौके पर बंसी मांझी, रतिराम किस्कू, ओमप्रकाश मांझी, हीरालाल मुर्मू, द्वारका टूडू, बाबूलाल मरांडी, विनोद किस्कू, कौशल महतो, वीरेंद्र मरांडी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *