Advertisement

वन सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों ने बैठक कर लिया वन बचाने की शपथ

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। वन सुरक्षा को लेकर बगोदर प्रखंड (Bagodar block) के हद में अडवारा और जरमुनेय पंचायत की संयुक्त बैठक 20 फरवरी को नंदलाल महतो की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक का संचालन छोटन प्रसाद छात्र ने किया।

इस अवसर पर वन बचाने की प्रतिबद्धता को लेकर तीन सौ महिला पुरूष शामिल हुए। वन सुरक्षा को लेकर सभी ने एक स्वर मे कहा कि जंगल से हमारा जीवन है।

जब तक जंगल है तबतक जल है, और जल है तो जीवन है। जंगल को बचाने के लिए हमलोगो को रात में गस्ती करना होगा। जंगल माफिया रातो रात मोटा मोटा लकडी काट कर बेंच रहे है। जिसे रोकने के लिए रात में गस्ती करना होगा। जंगल विभाग के लोगो को सचेत करने की जरूरत है।

मौके पर लखिया देवी ने कही कि जंगल हमारे मायके की तरह है। जहां से कभी खाली हांथ नही आते है। जंगल के तीन दुश्मन है, जिसे परास्त करना होगा। बैठक में सामूहिक रूप से शपथ लिया गया कि जंगल मे आग नही लगने देंगे। जंगल की कटाई पर रोक लगायेंगे। कटाई के लिए महिलायें जंगल मे प्रवेश करेंगें। वृक्षारोपन के द्वारा जंगल क्षेत्र का विस्तार करेंगें।

बैठक मे मुख्य रूप से बलदेव महतो, गोविन्द महतो, रामेश्वर महतो, खूभलाल महतो, केदार महतो, सुखदेव सिह, लखेन्द्र सिह, कैलास सिह, अर्जुन ठाकुर, भीम महतो, मसोमात देवंती, कौशल्या देवी, आशा देवी, प्रसादी महतो, बलदेव सिंह,बुधन सिह, बोधी महतो समेत सैकडो लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *