Advertisement

स्नानघाट तक आवागमन मार्ग निर्माण का ग्रामीणों ने विधायक से किया मांग

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के अंगवाली दक्षिणी पंचायत के हद में टोला रामसिंगबेड़ा के ग्रामीणों के लिए विधायक मद से समीपस्थ खांजो नदी किनारे सीढ़ीयुक्त स्नानघाट का निर्माण तो हो गया। रहिवासियों के समक्ष अब मुहल्ले से स्नानघाट तक आने जाने के लिये सही मार्ग की कमी खल रही है।

यहां के रहिवासियों एवं ग्रामीण प्रतिनिधियों ने बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह (Anup singh) को एक आवेदन देकर मांग किया है कि स्थानीय नहर पुल से गांव की कुल्ही के क्षोर तक तथा नहर किनारे से नवनिर्मित स्नानघाट तक पीसीसी पथ निर्माण कराया जाय।

इसके निर्माण से ग्रामीणों को स्नानघाट ही नहीं कहीं भी आवागमन की सहूलियत मिलेगी।इस मुहल्ले में 65 परिवार के लोग करीब छह सौ की संख्या में यहां रह रहे हैं।

विधायक को प्रेषित आवेदन में पूर्व वार्ड सदस्य हाड़ीराम सोरेन, बिसून मुर्मू, भादो मुर्मू, फागू मुर्मू, बीरू हांसदा, बीरबल मुर्मू, जगजीवन मुर्मू, कांग्रेस बूथ कमेटी सदस्य जगदीश मुर्मू, संजय मुर्मू, नरेश मुर्मू आदि शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *