स्थानीय नीति के समर्थन में ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन व् सभा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। क्षेत्रीय युवा ग्रामीण के तत्वावधान में स्थानीय नीति लागू करने व भाषा बचाव संघर्ष समिति के आह्वान पर 20 फरवरी को बोकारो जिला के हद में कथारा में जोरदार प्रदर्शन व् सभा का आयोजन किया गया।

प्रदर्शन व् सभा में कथारा बस्ती, बोडिया बस्ती, चौधरी टोला, भुरकुण्डवा बस्ती, भलटोंगरिया बस्ती,असनापानी, खेतको, चाँपी, घरवाटांड़ सहित दर्जनों गांव के ग्रामीण काफी संख्या में उपस्थित हुए।

इससे पूर्व कथारा स्थित कृष्ण चेतना क्लब परिसर से जन आक्रोश सह जन चेतना महासभा एवं एक विशाल रैली निकाली गई। उपस्थित ग्रामीणों द्वारा हेमंत सोरेन (Hemant Soren) हाय-हाय,1932 के स्थानीय नीति व खतियान लागू करो आदि नारे लगाते हुए कथारा मुख्य सड़क होते हुए सीसीएल कथारा ग्राउंड (CCL Kathara Ground) में पहुंचकर सभा मे तब्दील हो गया।

मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित वक्ताओं में रांची के मोती लाल महतो ने कहा कि अपने हक-अधिकार को पाने के लिए हर घर से एक-एक ग्रामीण को निकलना होगा एवं संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना होगा तभी आने वाले समय में हम सभी ग्रामीणों का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है।

उन्होंने कहा कि राज्य (State) के हेमंत सोरेन सरकार को हर हाल में स्थानीय नीति लागू करना होगा। जब तक लागू नहीं हो जाता आंदोलन जारी रहेगा। जिला परिषद सदस्य टिकैत महतो ने कहा कि गांव के भोले भाले ग्रामीण लोग हमेशा शोषण का शिकार होते रहे हैं। इसके लिए ग्रामीणों को स्वयं जागने के साथ-साथ ही हरेक घरों में स्व विनोद बिहारी महतो जैसे व्यक्तियों का जन्म होगा।

सेवानिवृत्त कथारा ओपी प्रभारी युधिष्ठिर महतो ने कहा कि हेमंत सरकार झारखंडियों को हमेशा छलने का काम करती रही है। मुख्यमंत्री बनने से पहले उन्होंने घोषणा पत्र में कहा था कि सत्ता में आते ही 1932 खतियान नीति लागू करने का काम किया जायगा, लेकिन आज हम सभी ग्रामीणों को इसके लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि शुरू से अबतक झारखंड (Jharkhand) किया जनता को बिहार के लोगों द्वारा छलने का काम किया जाता रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होनेवाला है। झारखंड की जनता अब जाग गयी है। अब हम सभी अपना हक लेना जान गए हैं।

संतोष कुमार महतो ने कहा कि आज संघर्ष के बदौलत ही सरकार को विवश होकर भाषा को वापस लेना पड़ा। इसी तरह स्थानीय नीति लागू करने के लिए हमें आंदोलन जारी रखना होगा। उन्होंने कहा कि जल्द हीं स्थानीय नीति के समर्थन में पुरे झारखंड के 14 सांसद और 81 विधायकों को एक मंच पर बुलाया जायेगा।

जो पार्टी लाइन से हटकर होगा। इसमें जो सांसद विधायक (MLA) शामिल होगा वही झारखंडी जनता का सच्चा हितैषी होगा। जो नहीं आएगा उसे विरोध का सामना करना होगा। सभा को इसके अलावा अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष विजय कुमार महतो, संजय यादव, हेमू यादव सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। जबकि सभा का संचालन संजय यादव ने किया।

मौके पर हेमू यादव, बालेश्वर महतो, कृष्णा महतो, धर्मनाथ महतो, अनिल महतो, मित्तल महतो, सहदेव महतो, सुंदर लाल महतो, कल्लू महतो, भागवत तुरी, सुकन तुरी, बालेश्वर महतो, बरियारपुर महतो, प्रदीप यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल थे।

 1,012 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *