Advertisement

 कथारा क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह प्रारंभ

 

अधिकारियों ने भ्रष्टाचार को दूर करने का लिया संकल्प                                                                                                               क्षेत्र के अधिकारियों, कर्मियों ने भ्रष्टाचार दूर करने का लिया संकल्प                                              एस.पी.सक्सेना/बोकारो(Bokaro)। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने को लेकर सीसीएल स्तर पर 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम को लेकर कथारा क्षेत्र में भी कार्यक्रम का शुभारंभ 27 अक्टूबर को किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा श्रमिकों ने भ्रष्टाचार दूर करने का संकल्प लिया।

सीसीएल मुख्यालय रांची के महाप्रबंधक (सतर्कता) ए.के. सिंह तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी सुमित कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में कथारा क्षेत्र के सभी परियोजना एवं इकाई में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का प्रारंभ किया गया। इस वर्ष का थीम “सतर्क भारत – समृद्ध भारत” रखा गया है। सभी कार्यालयों में पोस्टर एवम् बैनर के द्वारा सतर्कता जागरूकता एवं सत्यनिष्ठा से कार्य करने से संबधित श्लोगन लिखे पोस्टर लगाया जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक एम के पंजाबी ने कहा कि समाज में भ्रष्टाचार को तब और बढ़ावा मिलता है, जब लोग गलत कार्यों को देखकर निगाहें फेर लेते हैं और सामान्य भाव की तरह अपने काम में लग जाते हैं। हर व्यक्ति अपने आसपास हो रहे भ्रष्टाचार का विरोध शुरू कर दे तो बड़ा बदलाव खुद आ जाएगा। महाप्रबंधक(विजिलेंस) सिंह ने बताया कि सतर्कता सप्ताह के लिए सीसीएल कथारा क्षेत्र पिछले तीन सालों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता रहा है। आशा है कि आगे भी यह प्रदर्शन जारी रहेगा। महाप्रबंधक महेन्द्र कुमार पंजाबी ने महाप्रबंधक(विजिलेंस)  को आश्वस्त कराया कि कथारा क्षेत्र पूर्व के प्रदर्शन से बेहतर प्रदर्शन करेगा।
इस वर्ष सतर्कता सप्ताह के दौरान सतर्कता सपथ, निबंध एवम् स्लोगन प्रतियोगिता के आयोजन की योजना है। क्षेत्र के सभी परियोजना एवं इकाई में जागरूकता के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष का नोडल ऑफिसर कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के सहायक प्रबंधक(सीएसआर) चंदन कुमार को बनाया गया है।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आगामी 28 अक्टूबर को सतर्कता जागरूकता रथ चलाया जाएगा। इस अवसर पर महाप्रबंधक कार्यालय में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह में कथारा जीएम महेन्द्र कुमार पंजाबी, ए.के. वर्मा वरिष्ठ प्रबंधक(विजिलेंस), सी सी एल, रांची की उपस्थिति में महाप्रबंधक कार्यालय में सपथ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवम् कर्मचारियों की भागीदारी रही।
एसपी सक्सेना/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *