Advertisement

पीड़ित महिला कर्मी ने महाप्रबंधक को पत्र प्रेषित कर न्याय की गुहार लगाई

आगामी 25 जनवरी से महाप्रबंधक कार्यालय पर दी अनशन की चेतावनी

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। पीड़ित महिला कर्मी ने सीसीएल (CCL) कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक को पत्र प्रेषित कर न्याय की गुहार लगाई है।
महिला कर्मी के अनुसार 13 जनवरी 2012 को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल के कथारा कोलियरी में कार्यरत उसके पति दुर्योधन महली की माइंस दुर्घटना में मृत्यु हुआ था।

फेटल एक्सीडेंट में मृत्यु होने पर प्रबंधन द्वारा तत्काल प्रोविजनल नियुक्ति पत्र दिया गया था। क्रिया कर्म संपन्न होने के बाद उत्पन्न परिवारिक विवाद में उसके नियुक्ति पर रोक लगा दिया गया था। मृतक की पत्नी छाया देवी द्वारा न्याय के लिए उच्च न्यायालय झारखंड में रिट दायर कर न्याय की मांग की गयी।

उच्च न्यायालय द्वारा मिले इंसाफ के कारण छाया देवी का नियोजन वर्ष 2018 में प्रबंधन को देना पड़ा। न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश पर सभी तरह का बकाया राशि का भुगतान छाया देवी को किए जाने का आदेश पारित था। पारित आदेश के आलोक में 3 वर्ष बीतने के बाद भी प्रबंधन द्वारा सीएमपीएफ, ग्रेजुएटी, मृत्यु लाभ एस ग्रेसिया, पेंशन आदि का भुगतान आज तक नहीं हो पाना व्यवस्था के ऊपर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।

उक्त जानकारी देते हुए राकोमसं कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि लंबे समय तक पत्राचार करते रहने के बावजूद आज तक उक्त मद की राशि का भुगतान नहीं होना, जिस से पीड़ित होकर महिला कर्मी न्याय के लिए महाप्रबंधक को पत्र प्रेषित कर 25 जनवरी से आमरण अनशन की घोषणा की है।

पत्र की प्रतिलिपि बेरमो के विधायक कुमार जय मंगल और अनूप सिंह को देकर न्याय दिलाने की मांग की है। इस संदर्भ में हाल के दिनों में महाप्रबंधक को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह के द्वारा रखा गया था, लेकिन प्रबंधन के कछुआ चाल से पीड़ित महिला कर्मी को न्याय नहीं मिल पाना खेद का विषय है।

उन्होंने कहा कि तय सीमा के तहत पीड़ित महिला कर्मी को न्याय नहीं मिला तो राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के द्वारा उसके आंदोलन को समर्थन प्राप्त होगा। उन्होंने प्रबंधन से अपील करते हुए कहा कि अति शीघ्र मामले को संज्ञान में लेकर निपटारा किया जाये। जिससे औद्योगिक शांति बनी रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *