Advertisement

स्टेशन परिसर में वाहन पार्किंग की शुरुआत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। धनबाद रेल मंडल के बोकारो थर्मल स्टेशन परिसर में रेलवे द्वारा 19 अक्टूबर को पार्किंग सेवा आरंभ किया गया। पार्किंग सेवा प्रारंभ होने से आसपास के लोगों में हर्ष देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पार्किंग सेवा का उद्घघाटन संबंधित कार्य संवेदक एस के सिंह ने पंडित सोनू पांडेय द्वारा वैदिक मन्त्रोंच्चार के बीच नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर संवेदक सिंह ने उक्त स्थल का पूजा अर्चना किया।

 

इस संबंध में संबंधित कार्य ठेकेदार सिंह ने बताया कि बोकारो थर्मल में वाहन पार्किंग सेवा प्रारंभ होने से बोकारो थर्मल स्टेशन आने और जाने वाले यात्रियों के लिए दो पहिया, चार पहिया एवं टेंपो रखने में काफी सुविधा मिलेगा।

उन्होंने बताया कि विभिन्न वाहनों के पार्किंग के लिए समयबद्ध अनुपात के अनुसार पार्किंग राशि का निर्धारण किया गया है। जिससे स्टेशन परिसर की विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाये।

मौके पर मधुसूदन सिंह, मुकेश सिंह, बीरबल सिंह, नमी यादव, संतोष सोनार, मुन्ना चौधरी, दिनेश सिंह, नीलेश, ध्रुव तिवारी, जग नारायण, देव नारायण सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *