Advertisement

सेवा भारती द्वारा दुन्दीबाद बाल शिक्षा केन्द्र पर वात्सल्य दुग्ध योजना आयोजित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सेवा भारती बोकारो महानगर द्वारा संचालित डॉ भीमराव अम्बेदकर शिक्षा केन्द्र दुन्दीबाद पर 6 जून को गुजरात कॉलोनी चास के स्वर्गीय मीरा सिंह पति अरुण कुमार सिंह की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर बच्चों के बीच बात्सल्य दुग्ध योजना कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त जानकारी सेवा भारती बोकारो महानगर के सचिव राम वचन सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आरंभ में बच्चों द्वारा ब्रह्मनाद, गायत्री मंत्र एवं सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया गया। वैभवश्री आयाम प्रमुख शैलदेवी, निरीक्षक कृष्णा कुमार, सुपुत्र अभिषेक एवं अविनाश सिंह, सुपुत्री मधुलिका सिंह द्वारा स्वर्गीय मीरा सिंह’ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन का भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर शैल देवी ने आगत अतिथिओं का परिचय कराया एवं अभिनन्दन किया। सभी बच्चों को प्रसाद में खीर, पूड़ी, सब्जी व मिष्ठान्न खिलाया गया एवं उपहार में कॉपी, पेन्सिल, रबर आदि दिया गया। इस शिक्षा केन्द्र को ब्लैक बोर्ड, पेन उपलब्ध कराया गया।

मौके पर अविनाश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा भारती गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य तथा स्वावलम्बन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। हमें अपनी माँ के पुण्यतिथि पर बाल शिक्षा केन्द्र पर बच्चों के बीच कार्यक्रम कर आत्म संतुष्टी मिलती है।

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संयोजन करने में आरती कुमारी, शनि कुमार, कृष्णा कुमार, शैल देवी एवं अन्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *