आगामी 28 दिसंबर को होगा परियोजना कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन-वरुण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ अपने शुरुआती दौर से यहां के मजदूरों के हितों की रक्षा करती रही है। स्थानीय प्रबंधन मतवाला हांथी बनती जा रही है। इसपर नकेल कसने की सख्त आवश्यकता है। अन्यथा, मजदूर हित कोर कल्पना बनकर रह जायेगा। इसलिए आगामी 28 दिसंबर को जारंगडीह परियोजना के तमाम मजदूर परियोजना कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करेंगे।

उक्त बातें इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सीसीएल जोनल व् कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित यूनियन कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही।

जारंगडीह स्थित राकोमसं कार्यालय परिसर में 26 दिसंबर की संध्या बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन आज के दौर में मजदूरों के हित को नजरअंदाज करते हुए अपनी झोली भरने में लगी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जारंगडीह में दो अस्पताल था। परन्तु आज बचे एक अस्पताल को भी प्रबंधन द्वारा बंद करने की साजिश की जा रही है।

मजबूरन कामगारों को इलाज के लिए कथारा अस्पताल जाना पर रहा है। यही स्थिति कोलियरी में उत्पादन की भी है। प्रबंधन को मजदूरों की संडे कटौती की बात छोड़िए उनके सामान्य ड्यूटी को भी बंद करने की साजिश की जा रही है। परिणामतः यहां के कामगारों को अन्यत्र भेजने की साजिश की जा रही है। इतना ही नहीं ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर मजदूरों से अवैध उगाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि खदान में न तो कोलियरी में विभागीय मशीन है और जो है भी उसका उचित रख रखाव नहीं हो रहा है।

क्षेत्रीय सचिव सिंह ने कहा कि मजदूर समस्या को लेकर उनके द्वारा पूर्व में 10 सूत्री मांगपत्र प्रबंधन को सौंपा गया था, जिसमें अधिकांश मांगो को पुरा करने के बाद कई मांगो पर विचार करने की बात कही गयी थी। बावजूद इसके शेष मांग को आज भी प्रबंधन ठंडे बस्ते में डाल रखी है। उन्होंने कहा कि यूनियन द्वारा 19 सूत्री मांग पत्र प्रबंधन को दिया गया है, जिसपर प्रबंधन मौन साधे है।

इसलिए मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए संघ आगामी 28 दिसंबर को जारंगडीह खुली खदान से जुलूस की शक्ल में परियोजना कार्यालय पहुंचकर जोरदार आंदोलन करेगी। जिसमें सीसीएल के कामगारों के अलावा बड़ी संख्या में ठेका मजदूर व् यहां के व्यवसायी शामिल रहेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वकील अंसारी, सहायक क्षेत्रीय सचिव अंजनी सिंह, अशोक ओझा, जारंगडीह शाखा अध्यक्ष जोगेंद्र सोनार ने मजदूरों से बड़ी संख्या में उक्त प्रदर्शन व् जुलूस में शामिल होने की अपील की।

बैठक की अध्यक्षता जोगेंद्र सोनार तथा संचालन अशोक ओझा ने की। जबकि बैठक में उपरोक्त के अलावा किशुन मंडल, अमृत करमाली, युसूफ खान, अशोक घांसी, अशोक उड़िया, कैलाश चौहान, जाहिद आलम, रिंटू सिंह, राजीव सिंह, चन्द्रमणी मंडल, ईश्वर मंडल, अनिल शर्मा, ब्रजेश साव, गोबिंद नायक, अनिल सिंह, चुनचुन सिंह आदि उपस्थित थे।

 87 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *