क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर-वरुण कुमार सिंह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह स्थित यूनियन कार्यालय परिसर में 18 जून को असंगठित मजदूर कांग्रेस की एक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वरुण कुमार सिंह, जबकि संचालन अंजनी सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन योगेंद्र सोनार ने किया।

इस अवसर पर अपने अध्यक्षिय संबोधन में कांग्रेस (Congress) के बोकारो जिला उपाध्यक्ष एवं इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कथारा क्षेत्रीय सचिव वरूण कुमार सिंह ने कहा कि सीसीएल कथारा क्षेत्रीय प्रबंधन की हठधर्मिता के कारण मजदूरों का हाल बेहाल है। क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीति को नाकाम करने के लिए इंटक और राकोमसं प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है। सीसीएल प्रबंधन (CCL Management) का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि चार्ज शीटेड कथारा महाप्रबंधक एम के पंजाबी को यहां से हटाकर सीसीएल मुख्यालय भेजकर सीसीएल प्रबंधन एक नेक काम किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नये महाप्रबंधक समस्याओं का समाधान करने के अलावा क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का कार्य करेंगे।

जिला उपाध्यक्ष सिंह ने क्षेत्र के असंगठित मजदूर समस्याओं को लेकर सवालिया लहजे में कहा कि प्रबंधन द्वारा आश्वासन देकर असंगठित मजदूर के आहूत बंदी को वापस कराया था, उसके बाद सीसीएल प्रबंधन द्वारा आज तक इस ओर किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया।

इससे सीसीएल मुख्यालय के प्रति यहां के मजदूरों में गहरा आक्रोश है। इसे लेकर उन्होंने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे से वार्ता की है। दुबे के अनुसार व्यस्तता के कारण उक्त मामले में वे पहल नहीं कर पाए। जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। सिंह ने कहा कि असंगठित मजदूरों की समस्याओं को लेकर इस माह के अंत तक ददई दूबे कथारा क्षेत्र का दौरा कर समस्याओं से अवगत होंगे।

उन्होंने देश की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र की मोदी सरकार जिस प्रकार देश को बांटने तथा निजीकरण को बढ़ावा देने का काम कर रही है, सरकार के मंसूबों को कांग्रेस कभी कामयाब नहीं होने देगी।

इस अवसर पर असंगठित मजदूर कांग्रेस के यूनियन के बोकारो जिलाध्यक्ष संतोष कुमार आस, कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद जानी, रविंद्र कुमार पांडेय, मो. वकील अंसारी, विकास सिंह, शकील आलम, अमीर हुसैन, इस्लाम अंसारी, मुर्शीद आलम, बानेश्वर प्रजापति आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

मौके पर सतपाल सिंह, किशून मंडल, राम बिहारी सिन्हा, भोलू भगत, ब्रजेश कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, हेमंत सिंह, सीताराम तूरी, रामचंद्र मंडल, शंकर कुमार, अनिल कुमार शर्मा, रमेश राम, मुर्शीद आलम, सुरेंद्र सिंह, चंद्रदेव मांझी, बागेश्वर प्रजापति, केदार यादव, तारा सिंह, प्रकाश प्रजापति, छोटे सिंह, कपिल, धनेश्वर सहित दर्जनों यूनियन समर्थक मौजूद थे।

 258 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *