Advertisement

उपकेन्द्र में 42 बच्चों का टीकाकरण, ओपीडी में 8 का ईलाज

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार सीएचसी (CHC) के सौजन्य से 5 अगस्त को अंगवाली उत्तरी स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र में जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के 42 बच्चों को विभिन्न रोगों से बचाव के लिए आठ प्रकार का टीकाकरण किया गया। एएनएम प्रतिभा कुमारी (ANM Pratibha Kumari), सीएचओ शीला कुमारी ने टीकाकरण में भाग लिया।

इस अवसर पर उक्त केंद्र में आठ लोगों की चिकित्सा भी हुई और उन्हें आवश्यक दवा दी गई। कई के रक्तचाप भी जांचे गये। यहां पर लॉकडाउन के सारे नियमों का पालन किया गया। सहिया सदस्य उषा देवी ने स्वास्थ्य टीम को सराहनीय सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *