Advertisement

ताइक्वांडो एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने उत्तम सिंह

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ढ़ोरी स्टाफ क्वार्टर रहिवासी उत्तम सिंह को बोकारो जिला ताइक्वांडो एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

एसोसिएशन के महासचिव उमेश नायडू ने 8 फरवरी को बताया कि बोकारो जिला ताइक्वांडो एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा की संस्था ताइक्वांडो इंडिया से संबद्ध है। उत्तम सिंह का मनोनयन ताइक्वांडो इंडिया के महासचिव ओमप्रकाश ने किया है। साथ ही आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में बोकारो जिला में ताइक्वांडो एवं अन्य स्पोर्ट्स को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

उनके मनोनयन पर राकेश सिंह, राजन साव, मिंटू सिंह, रवि सिंह, वैभव चौरसिया, दिनेश सिंह, योगेश तिवारी, सुमित सिंह, आकाश सिंह, रश्मि सिंह, राजीव महतो, कुला राव, मुरारी सिंह, मोहम्मद कलीमुद्दीन, परवेज अख्तर, मिथिलेश कुमार, भरत वर्मा, आनंद कुमार, मनोज सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए साधुवाद दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *