Advertisement

दरियापुर बजहियां के उत्कर्ष चंद्रा ने सब जूनियर सेबर इवेंट में जीता स्वर्ण पदक

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में दरियापुर बजहियां के उत्कर्ष चंद्रा ने सब जूनियर सेबर इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर अपने गांव ही नहीं बल्कि सोनपुर सहित सम्पूर्ण सारण जिला का नाम रौशन किया है।

भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ आशुतोष कुमार ने 21 जुलाई को उपरोक्त जानकारी देते हुए कहा कि बिहार की राजधानी पटना के खेल भवन में आयोजित 18वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता वर्ष 2025 – 26 में उत्कर्ष चंद्रा ने सब जूनियर सेबर इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया है।

इस अवसर पर बिहार राज्य फेंसिंग संगठन के पूर्व सचिव रामाशंकर ने स्वर्ण पदक देखकर उत्कर्ष को सम्मानित किया। उत्कर्ष चंद्रा संत माइकल हाई स्कूल पटना के आठवीं कक्षा का मेधावी छात्र है। उत्कर्ष ओलंपियाड में भी स्वर्ण पदक जीते हैं।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पहले उत्कर्ष चंद्रा ने राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। उत्कर्ष पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आलोक चंद्रा के पुत्र और दरियापुर के पूर्व जिला पार्षद महेश प्रसाद सिंह के पौत्र हैं। भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ आशुतोष ने कहा कि उत्कर्ष सारण जिला के हद में सोनपुर रहिवासी विजेन्द्र सिंह के नाती है। उत्कर्ष बचपन से ही मेघावी रहा है। तलवारबाजी के साथ-साथ सतरंज में भी उसका हमेशा अच्छा प्रदर्शन रहा है।

बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मोबाइल के रिल्स की दुनिया से अलग कर उसके इच्छानुसार नए खेलों के माध्यम से मानसिक और शारिरिक विकास होता है। इनके जीत पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री चंद्रिका राय, विधान पार्षद महेश्वर सिंह, सोनपुर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार बबलु, युवा भाजपा नेता अभिमन्यु सिंह, जयन्त कुमार सिंह, अभाविप के विभाग संयोजक यशवंत कुमार, जिला संयोजक राहुल चौधरी ने भी उत्कर्ष को बधाई दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *