शराब बंदी को लेकर उपमुखिया पति के साथ मारपीट

उपमुखिया पति की सरेआम पिटाई कर दिया गया

दोनो पक्षों की ओर से मामला दर्ज, कथारा ओपी प्रभारी पर लगे कई आरोप
प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) में अवैद्ध धंधेबाजों (Illegal businessman) का हौसला इतना बुलंद है कि वे किसी की नहीं सुनते। यही कारण है कि कथारा क्षेत्र के दो नंबर से चार नंबर तक अवैद्ध शराब माफियाओं के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले पंचायत के उपमुखिया पति की सरेआम पिटाई का दिया गया। लोग तमाशबीन बने रहे और पुलिस ने भी ठेंगा दिखा दिया।
जानकारी के अनुसार गोमियां थाना के हद में कथारा ओपी के चार नंबर काॅलोनी में स्थानीय पंचायत की उपमुखिया उषा चौहान के पति सह सीसीएल कर्मी शैलेन्द्र चौहान पर उक्त काॅलोनी के दबंगो द्वारा मारपीट किया गया। उल्टे उसी पर छेड़खानी का मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया। फिलवख्त शैलेंद्र सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में इलाजरत है। मामले में दोनो पक्षों की ओर से कथारा ओपी में आवेदन दिया गया है। दोनो ओर से एक दुसरे पर आरोप लगाये गये हैं। जबकि प्रथम पक्ष की महिला का पति हेमंत कुमार द्वारा उपमुखिया के पति पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया है।
घटना के संबंध में उपमुखिया चौहान व उनके घायल पति ने बताया कि 16 नवंबर की संध्या लगभग सात बजे उसी काॅलोनी का एक व्यक्ति शिकायत लेकर उसके घर दो नंबर कॉलोनी पहुंचा तथा बताया कि उनके पुत्र के साथ काॅलोनी के कुछ लोग बेवजह मारपीट किया है। मामले को लेकर उपमुखिया अपने पति के साथ चार नंबर काॅलोनी पुछताछ करने पहुंची। इसी बीच हेमंत कुमार, उनके पुत्र, भाई व एक दो अन्य लोगों ने उसके पति के साथ बेवजह मारपीट शुरू कर दिया। किसी तरह जान बचा कर कथारा ओपी पहुंची। वहां मेरा नही सुना गया और ना ही आवेदन ही लिया गया। घायल पति के साथ उसे वहां से भगा दिया गया। उपमुखिया ने कथारा ओपी प्रभारी युधिष्ठिर महतो पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि हम लोग शराब बंद करवाने का अभियान चला रखा है। इसी कारण शराब माफिया मेरे पति पर हमला किया है। थाना प्रभारी भी उनका ही साथ दे रहे हैं। उपमुखिया ने यहां तक कहा कि जब थाना स्तर पर उनकी बात नही सुनी गई तो वे अपनी शिकायत बेरमो डीएसपी तक पहुंचा दिया है और न्याय की गुहार लगाई है। कहा कि एक तो बेवजह उन लोगो ने मेरे पति के साथ मारपीट किया और खुद को बचाने के लिए मेरे पति पर ही गलत आरोप अपनी पत्नी से लगवा दिया। उसने कहा कि क्या संभव है कि कोई भी पुरुष अपने पत्नी के सामने किसी अन्य महिला के साथ छेड़छाड़ करे?
उपरोक्त मामले में कथारा ओपी प्रभारी युधिष्ठिर महतो ने बताया कि दोनो ओर से आवेदन दिया गया। आवेदन के आधार पर प्रथम पक्ष की महिला (पति हेमंत) द्वारा कांड क्रमांक-120/20 तथा दुसरा पक्ष शैलेन्द्र चौहान द्वारा कांड क्रमांक-121/20 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में अनुसंधान चल रहा है। सच्चाई सामने आने के बाद कानुन सम्मत कार्यवाही की जाएगी। जो भी दोषी पाया जायेगा उन्हें सजा मिलेगी। अपने ऊपर लगाए सभी आरोपों का उन्होने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पुलिस किसी का भी पक्ष नही लेती है। हमारा काम क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना है। इस मामले को लेकर हेमंत से फोन पर बात करने पर उन्होंने इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। कहा इस मामले में हमे कुछ भी बोलने से मना किया गया है। कुल मिलाकर इस मामले में सच क्या है यह तो जांच का विषय है। मगर एक पंचायत प्रतिनिधि के पति के साथ इस तरह की घटना कई प्रश्नों को जन्म देती है।

 368 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *