Advertisement

सिवान में उपेंद्र कुशवाहा का किया गया भव्य स्वागत

जदयू समग्र संगठन में विश्वास करता है-सांसद

के.के.सिंह/सिवान (बिहार)। सिवान (Siwan) के सांसद कविता सिंह के नेतृत्व में जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का 2 सितंबर को सिवान आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। मौके पर सैकड़ो की संख्या में जदयू समर्थक उपस्थित थे।

इस अवसर पर सांसद कविता सिंह ने कहा कि जदयू समग्र संगठन व विकास में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि जदयू संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा इसको गतिमान करने में महती भूमिका निभा रहे है।

साथ हीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के कार्यो को जन जन तक पहुंचा कर पूरे बिहार में एक नई दिशा व संगठन क्षमता का विकास कर रहे है। जदयू नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन के विस्तार व कार्यकर्ताओं के मान सम्मान हेतु कुशवाहा का प्रयास चारों ओर दिख रहा है।

कार्यकर्ताओं में नई उमंग दिख रही है। इस मौके पर जदयू नेता दुर्गा प्रताप उर्फ पप्पू सिंह, मनोज कुमार सिंह, बंटी सिंह, हेमंत कुशवाहा, बब्लू कुशवाहा, पी एन सिंह, अभिमन्यु कुमार उर्फ सोनु सहित सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *