Advertisement

चुनाव में यूपीए की हार राज्य की दिशा बदल देगा-डॉ रवीन्द्र राय

एस.पी.सक्सेना/बोकारो(Bokaro)। झारखंड राज्य की राजनीतिक दिशा मुल से भटक गया है। उप चुनाव परिणाम में यूपीए प्रत्याशी की हार निश्चित है। यूपीए की हार से राज्य की दिशा बदल जायेगा। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी पूर्व अध्यक्ष झारखंड प्रदेश डॉ रवीन्द्र राय ने कही।
डॉ राय बेरमो विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल के प्रचार को लेकर बेरमो दौरे पर थे। गिरिडीह के पूर्व सांसद रबींद्र कुमार पांडेय के फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय परिसर में पत्रकारों से भेंट में डॉ राय ने कहा कि इस उप चुनाव को हम हार-जीत के नजरिये से नहीं बल्कि राज्य की दिशा तय करने को लेकर लड़ा जा रहा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ राय ने कहा कि राज्य की राजनीतिक दिशा मुल सिद्धांतों से भटक गया है। यहाँ की मुल सँस्कृति के बिखराव को रोकना है। वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार जनता के हितों की रक्षा करने के वजाय केवल अपने लिए सोंच रही है। चुनाव में यूपीए गठबंधन की हार राज्य की दिशा को बदल देगा। कोरोना काल में वर्तमान भाजपा प्रत्याशी बाटुल की जनता के प्रति उदासीन रवैये के संबध में पुछे गए सवाल के जबाब में डॉ राय ने कहा कि चुनाव में प्रत्याशी नहीं बल्कि पार्टी महत्वपूर्ण है। लोगों के लिए मापदंड का अपना तरीका होता है। लोकतंत्र में जनता की भावना सही दिशा में निर्णय लेती है। पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम द्वारा पार्टी में अर्थ तंत्र की बहुलता को महत्व दिये जाने की बात को लेकर पुछे गए सवाल के जबाब में डॉ राय ने कहा कि वे ऐसा नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि कई मामलों में पार्टी का निर्णय आत्मघाती रहा है बावजूद इसके भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक अनुशासित एवं संगठित पार्टी है। मौके पर गिरिडीह के पूर्व सांसद रबींद्र कुमार पांडेय, गिरिडीह जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, पूर्व सांसद के आप्त सचिव मृत्युंजय कुमार पांडेय आदि उपस्थित थे।
एसपी सक्सेना/

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *