विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में होसिर स्थित बोकारो नदी तट पर 16 अक्टूबर को अज्ञात नवजात का शव देखा गया। आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि उक्त नदी तट पर अज्ञात नवजात का शव दूसरी जगह से पानी के सहारे बहकर आया होगा। इस संबंध में गोमियां थाना प्रभारी ने जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही।
जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर की सुबह होसिर स्थित बोकारो नदी सीढी घाट में बह कर आया नवजात का शव देखने के लिए आसपास के रहिवासियों की भीड़ लग गयी। रहिवासियों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कैसी कलयुगी मां है जो नवजात बच्चे को नदी में बहा दिया और मानवता को शर्मसार कर दिया।
इस संबंध में समाजसेवी महावीर दास ने कहा कि ऐसी घटना समाज को कलंकित करती है और मानवता शर्मसार हो जाती है। आखिर क्या कारण रहा होगा कि उस मां ने अपने कोख से जन्म दिए बच्चे को नदी में प्रवाहित कर दिया। नवजात महाभारत का कर्ण नहीं बन पाया और उसकी जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही गोमियां थाना प्रभारी राजेश रंजन दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस जब तक आगे की प्रक्रिया करती, तबतक अचानक नदी में तेज बहाव के कारण शव बहता चला गया। पुलिस के द्वारा नवजात के शव को ढूंढने का बहुत प्रयास किया गया, किंतु शाम होने पर पता नहीं चल पाया।
मौके पर अवर निरीक्षक अनुज प्रसाद, संजय कुमार मंडल, सहायक अवर निरीक्षक सुखदेव सिंह मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply