उलगुलान जिलाध्यक्ष रंजीत महतो सैकड़ों समर्थको के साथ झामुमो में शामिल

झामुमो प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में स्टॉफ रिकरेशन क्लब कथारा में 16 अक्टूबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा बेरमो प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गोमियां के पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद, विशिष्ट अतिथि झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिला सचिव जयनारायण महतो, वरीय नेता अनील अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष घुनू हांसदा, जिला संयुक्त सचिव पान बाबू, मो. इकबाल अहमद, झामुमो स्पोर्ट्स विंग के जिलाध्यक्ष भोलू खान आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड उलगुलान पार्टी के बोकारो जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता झामुमो में शामिल होने पर विधायक ने सबों को माला पहनाकर भव्य रूप से स्वागत किया। मौके पर पूर्व विधायक योगेन्द्र प्रसाद ने कहा कि झारखंड में झामुमो ही एक ऐसा विकल्प है जो सभी का कल्याण कर सकता है।

उन्होंने कहा कि पूर्व के 22 वर्षों तक दूसरे दलों द्वारा झारखंड के भोले-भाले जनता को राजनीतिक रूप से इस्तेमाल किया जाता रहा। उनके बीच व्याप्त समस्याओं को दूर करने का प्रयास नहीं किया।

आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत तीन वर्षों के अंदर किये गए। विकास कार्यों का सरकार मूल्यांकन कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आम जनमानस से जुड़े समस्याओं के समाधान के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
पूर्व विधायक ने कहा कि वर्ष 2019 में चुनाव होने के पूर्व घोषणाएं की गई थी उसे धरातल पर उतारने का काम किया गया।

उन्होंने कहा कि झामुमो के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। यही वजह है कि सारे लोग विकल्प के रूप में झामुमो को चुना एवं शामिल हुए। सभी शामिल लोगों को मैं विश्वास दिलाता हूँ कि आपके भावना को ठेस नहीं पहुंचने नहीं दिया जायगा।

झामुमो में शामिल रंजीत महतो ने कहा कि लगभग चार साल तक भूलवश दूसरे दल में चला गया था। पुनः पुराने घर लौटने पर मुझे खुशी हो रही है। साथ ही पार्टी के पुराने लोगों के स्नेह, प्यार ने मुझे वापस खींच लाया।

पार्टी सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन की मजबूती के लिए अग्रणी भूमिका निभाते हुए काम करने का प्रयास करूंगा। मौके पर उपरोक्त के अलावा झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, सचिव जयनारायण महतो, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार महतो आदि ने भी समारोह में अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर समारोह में जिला पदाधिकारी नागेश्वर करमाली, देवेंद्र यादव, अशोक मुर्मू, प्रखंड उपाध्यक्ष मोरिष पिंटो, काशी लाल तुरी, राजेन्द्र यादव, हेमू यादव, सुरेश कमार, इकबाल अहमद, अशोक यादव, घुनु हांसदा, भोला यादव, डॉ दशरथ महतो, महेश कुमार महतो, द्वारिका महतो, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष संतोष महतो सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन नागेश्वर करमाली ने किया।

यहां झामुमो में शामिल होनेवालों में रंजीत महतो के अलावा वसंती देवी, बबिता देवी, कुंती देवी, वीणा देवी, वैजन्ती देवी, बिमनी देवी, भैरों केवट, राजेंद्र मांझी, मोहन चौहान, दिलीप कुमार, लक्ष्मण राम, राहुल सोनार, हेमंत तांती आदि शामिल थे।

 159 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *